देसी गाय का दूध पृथ्वी पर अमृत है इसका सेवन करने से जन्मजात बच्चे से लेकर बुढ़ापे के रोगी और स्वस्थ सभी लोगों के लिए रामबाण है:अशोक शर्मा

देसी गाय का दूध पृथ्वी पर अमृत है इसका सेवन करने से जन्मजात बच्चे से लेकर बुढ़ापे के रोगी और स्वस्थ सभी लोगों के लिए रामबाण है:अशोक शर्मा

बच्ची नहीं गाय अगर ऐसा होगा हाल तरसेंगे फिर दूध को इस माटी के लाल:अमन चावला

फिरोजपुर 13 नवंबर {कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता}:=

श्री अशोक शर्मा और अमन चावला ने बताया कि सनातन धर्म में गाय का विशेष स्थान है। इसमें 33 करोड़ देवी देवताओं का वास है और हमारे लिए पूजनीय है। इसलिए उन्होंने गाय प्रति चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि “बची नहीं गाय अगर ऐसा होगा हाल तरसेंगे फिर दूध को इस माटी के लाल” और सरकार से मांग की है कि गौ हत्या सबंधी कानून बनाना चाहिए ताकि गौ हत्या को रोका जा सके और जो गाय सड़कों पर आवारा घूम रही हैं उनकी उचित संरक्षण की व्यवस्था करनी चाहिए। श्री अमन चावला और सुनील शर्मा ने कहा कि गौमाता करती सदा भवसागर से पार इसकी तुम सेवा करो जीवन देवी तार।

       इसी भाव से फिरोजपुर फाउंडेशन व फिरोजपुर लंगर सेवा प्रत्येक रविवार को गौशाला फिरोजपुर छावनी में जाकर यथाशक्ति के अनुसार गायों को हरा चारा खिलाने के लिए पहुंचती है। उन्होंने यह भी कहा कि देसी गाय का दूध इस पृथ्वी पर अमृत समान है। इसका सेवन जन्मजात बच्चे से लेकर बुढ़ापे के रोगी और स्वस्थ सभी लोगों के लिए रामबाण है। श्री शैलेंद्र (बबला) ने बताया कि गाय को चारा खिलाने के साथ-साथ फिरोजपुर लंगर सेवा मुफ्त में जरूरतमंदों को लंगर बांट रही है। यह लंगर दानी सज्जनों द्वारा दी गई मशीनों से तैयार होकर ट्रामा वार्ड सिविल हॉस्पिटल के बाहर दोपहर और शाम को लगाया जाता है। उन्होंने दानी सज्जनों से अपील की कि अगर कोई दानी सज्जन सहयोग करने के लिए तैयार हो तो हमें संपर्क कर सकता है।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत के चुनावों में सत्य प्रकाश गुप्ता का पैनल सबसे मजबूत : हंसराज सिंगला 

Sun Nov 13 , 2022
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। दूरभाष – 9416191877 सत्य प्रकाश गुप्ता पैनल के सभी उम्मीदवार एकमत से सभी आयु वर्गों को साथ लेकर चल रहे हैं। कुरुक्षेत्र, 13 नवम्बर : नगर की सबसे पुरानी संस्था श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत के चुनावों में तो सभी ग्रुप अपने अपने तरीके […]

You May Like

Breaking News

advertisement