हरियाणा: जयराम विद्यापीठ में आज करीब 80 स्कूलों के हजारों विद्यार्थी दिखाएंगे विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभा

जयराम विद्यापीठ में आज करीब 80 स्कूलों के हजारों विद्यार्थी दिखाएंगे विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभा।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161 91877

विद्यापीठ में आज होगी गीता श्लोकोच्चारण प्रतियोगिता, कार्ड मेकिंग व पॉट डेकोरेशन प्रतियोगिता।

कुरुक्षेत्र, 27 नवम्बर : देशभर में संचालित श्री जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष एवं श्री जयराम शिक्षण संस्थान के चेयरमैन ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी की प्रेरणा से युवाओं और बच्चों को भगवान श्री कृष्ण के श्री मुख से उत्पन्न पावन गीता से जोड़ने के लिए हर वर्ष स्कूली बच्चों की गीता पर आधारित विभिन्न सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं आयोजित करवाई जाती हैं। परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी का लक्ष्य है कि बच्चे अपनी शिक्षा के साथ गीता को भी अपने जीवन में उतार लें। जयराम संस्थाओं के मीडिया प्रभारी राजेश सिंगला ने बताया कि गीता जयंती महोत्सव 2022 के अवसर पर 28 नवम्बर से 1 दिसम्बर तक जयराम विद्यापीठ में विभिन्न अंतर्विद्यालय सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। गीता पर आधारित इन प्रतियोगिताओं में राज्य के विभिन्न जिलों से 80 स्कूलों के 7 हजार के करीब विद्यार्थी अपनी प्रतिभा का जौहर दिखाएंगे। सिंगला ने बताया कि विद्यापीठ में प्रतियोगिताओं के पहले दिन 28 नवम्बर को गीता श्लोकोच्चारण प्रतियोगिता, कार्ड मेकिंग प्रतियोगिता व पॉट डेकोरेशन प्रतियोगिता होगी। परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी ने कहा कि विद्यापीठ में गीता पर आयोजित होने वाली प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए स्कूली बच्चे महीनों पहले अपनी तैयारी करना शुरू करते हैं। उन्होंने कहा कि गीता श्लोकोच्चारण प्रतियोगिता में नन्हे नन्हे बच्चे जो प्रस्तुतियां देते हैं उसे देखकर बड़े बड़े लोग एवं विद्वान भी दंग रह जाते हैं। इन्हीं स्कूली बच्चों की अंतर्विद्यालय प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यापीठ में गीता का निरंतर प्रवाह होगा।
विद्यापीठ में अंतर्विद्यालय सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं के लिए सजा पंडाल।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हरियाणा: पिहोवा के श्री गोविंदानंद आश्रम में कन्या पूजन और भंडारा आयोजित

Sun Nov 27 , 2022
पिहोवा के श्री गोविंदानंद आश्रम में कन्या पूजन और भंडारा आयोजित। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 पिहोवा 27 नवंबर : पिहोवा के शिवपुरी रोड गोविंदानंद आश्रम में प्रति मास की तरह रविवार को परम आदरणीय महंत बंसीपुरी जी महाराज के सानिध्य में सुबह कन्या पूजन के […]

You May Like

Breaking News

advertisement