अयोध्या:नगर पंचायत चुनाव के चेयरमैन पद के लिए निशा गुप्ता पत्नी मनोज गुप्ता द्वारा किया गया शक्ति प्रदर्शन उमड़ा जनसैलाब

अयोध्या:——– 27 नवंबर 2022
नगर पंचायत चुनाव के चेयरमैन पद के लिए निशा गुप्ता पत्नी मनोज गुप्ता द्वारा किया गया शक्ति प्रदर्शन उमड़ा जनसैलाब
मनोज तिवारी ब्यूरो चीफ अयोध्या
अभी चुनाव की घोषणा नहीं हुई है फिर भी चेयरमैन की कुर्सी हथियाने के लिए संभावित प्रत्याशियों द्वारा अपनी अपनी ताकत का एहसास जनता के बीच में कराना तथा अपना वर्चस्व दिखाना चुनाव से ज्यादा महत्वपूर्ण रख रहा है। कई प्रत्याशी तो अपने वर्चस्व के लिए ढोल नगाड़े और जनसैलाब को साथ लिए क्षेत्र में भ्रमण भी कर रहे हैं। कल ठीक ही है जनता भी अपने प्रतिनिधि को चुनने के लिए अब आस लगाए बैठी हुई है तिलक किसक मस्तक पर लगेगा चुनाव कब होगा अभी तारीख की घोषणा नहीं हुई है। भाजपा के संभावित प्रत्याशी के रूप में निशा गुप्ता पत्नी मनोज गुप्ता द्वारा क्षेत्र में ढोल नगाड़े के साथ अपने पक्ष में मतदान करने की लोगों से अपील की तथा उमड़े जन सैलाब के साथ क्षेत्र में प्रचार प्रसार किया जिससे अन्य दलों के संभावित प्रत्याशी इतने बड़े सैलाब को देखकर भौंचक्के हो गए हैं। उनकी पत्नी निशा गुप्ता 2006 में सभासद रह चुकी हैं 2012 का चुनाव निर्दल के रूप में लड़ा तीसरे स्थान पर रही 2017 का चुनाव बीजेपी के टिकट पर लड़ी कूछ वोटों से चुनाव हार गई थी इस बार वह चेयरमैन का चुनाव लड़ रही है मनोज गुप्ता ने बताया कि इस बार भाजपा की प्रचंड लहर है जनता हमारे साथ है हमें चुनाव जीतने में कोई किसी प्रकार की परेशानी नहीं है यह जनता का उत्साह बता रहा है आप लोग वीडियो बनाकर देख सकते हैं यहां आपको जो जनता दिखाई पड़ रही है वह खरीदी हुई नहीं है वह अपने तन मन और धन से हमारे साथ लगी हुई हैं इन्हीं लोगों के कहने पर मुझे आज पुन: जनता की सेवा करने के लिए चुनाव लड़ना पड़ रहा है।
अयोध्या से हमारे ब्यूरो चीफ मनोज तिवारी की खास रिपोर्ट।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अजमेर: नगर निगम द्वारा यूजर चार्ज कचरा संग्रहण शुल्क के लिए व्यापारियों को परेशान किए जाने का किया विरोध

Mon Nov 28 , 2022
ब्यूरो चीफ सैयद हामिद अलीअजमेर व्यापारिक महा संघ से संबंधित बाजार पुलिस लाइन व्यापारिक एसोसिएशन के तत्वाधान में रविवार को बाजार की ढाई सौ दुकानें पूरे दिन बंद करके नगर निगम द्वारा यूजर चार्ज कचरा संग्रहण शुल्क के लिए व्यापारियों को परेशान किए जाने के विरोध में श्री अजमेर व्यापारिक […]

You May Like

Breaking News

advertisement