जयराम विद्यापीठ में आयोजित सुन्दर हस्तलेखन प्रतियोगिता में नवयुग सीनियर सेकेंडरी स्कूल तथा महाराणा प्रताप पब्लिक स्कूल की टीमें प्रथम रही।
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877
विजेता बच्चों के सुन्दर लेखन की परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरुप ब्रह्मचारी ने की सराहना।
नन्हे बच्चों की लेखन शैली देखकर निर्णायक मण्डल भी हुआ दंग।
विद्यापीठ का प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों की प्रतिभा उभारने का प्रयास।
कुरुक्षेत्र, 30 नवम्बर : गीता जयंती महोत्सव 2022 के अवसर श्री जयराम विद्यापीठ में श्री जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी की प्रेरणा से आयोजित प्रतियोगिताओं के तीसरे दिन बुधवार को सुन्दर हस्तलेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जयराम संस्थाओं के मीडिया प्रभारी राजेश सिंगला ने बताया कि विद्यापीठ द्वारा बच्चों को गीता के प्रति जागरूक करने के साथ साथ उनकी प्रतिभा को भी उभारने का प्रयास किया गया है। इसी क्रम में आयोजित सुन्दर हस्तलेखन प्रतियोगिता में नन्हे बच्चों की लेखन शैली को देखकर निर्णायक मण्डल भी दंग रह गया। इस मौके पर परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरुप ब्रह्मचारी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम संयोजिका अंजू अग्रवाल ने बच्चों के हस्त लेखन शैली का अवलोकन किया। ब्रह्मचारी ने बच्चों की सुन्दर लेखन शैली की सराहना करते हुए कहा कि आज के हाईटेक युग में बच्चों की अच्छी लेखन शैली उनकी प्रतिभा का दर्पण है। हस्तलेखन प्रतियोगिता में नवयुग सीनियर सेकेंडरी स्कूल तथा महाराणा प्रताप पब्लिक स्कूल सिटी ब्रांच के विद्यार्थियों ने प्रथम पुरस्कार हासिल किया। प्रतियोगिता में गुरुकुल कुरुक्षेत्र, टेरी पब्लिक स्कूल तथा सहारा कॉम्प्रिहेंसिव स्कूल के विद्यार्थियों ने द्वितीय, धन्ना भगत पब्लिक स्कूल, गीता सह शिक्षा माध्यमिक विद्यालय तथा अग्रसेन पब्लिक स्कूल सेक्टर 13 के विद्यार्थियों ने तृतीय स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में श्रीमती केसरी देवी लोहिया जयराम पब्लिक स्कूल, बाबा सिद्धनाथ सीनियर सेकेंडरी स्कूल, दिल्ली पब्लिक स्कूल तथा पुलिस डीएवी स्कूल के विद्यार्थियों को सांत्वना पुरस्कार मिले। इस प्रतियोगिता में डा. पुरुषोत्तम तथा डा. जया नामदेव ने निर्णायक मंडल के तौर पर भूमिका अदा की। इस मौके पर सेवानिवृत आयुक्त टी के शर्मा, राजेंद्र सिंघल, ईश्वर गुप्ता, कुलवंत सैनी, खरैती लाल सिंगला, सुनील गर्ग तथा राजेश सिंगला भी मौजूद रहे।
जयराम विद्यापीठ में आयोजित हस्तलेखन प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल जांच करते हुए तथा उपस्थिति।