मानस मंडलियों की प्रतियोगिता में रामायण पाठ, गायन सुनने पहुंच रहे ग्रामीण

जांजगीर-चांपा 2 दिसम्बर 2022/ ग्राम पंचायत स्तर पर रामायण मंडलियों की प्रतियोगिता शुरू हो गई हैै। जिसमें प्रतिभागियों द्वारा सुनाए जा रहे रामायण पाठ, भजन गायन को सुनने के लिए ग्रामीण पहुंच रहे हैं। ग्राम पंचायत स्तर पर यह प्रतियोगिता 15 दिसम्बर तक जारी रहेगी। जिसमें ग्राम पंचायत में चयनित एक विजेता जनपद पंचायत स्तर पर 5 से 25 जनवरी 2023 तक मानस मंडलियों की प्रतियोगिता में सम्मिलित होंगे। इसके बाद जिला और फिर राज्य स्तर पर रामायण मंडलियों के बीच प्रतिस्पर्धा होगी।
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की मंशारूप संस्कृति विभाग छत्तीसगढ़ शासन द्वारा रामायण मंडलियों को प्रोत्साहित करने के लिए ग्राम, जनपद एवं जिला एवं राज्य स्तर पर प्रतियोगिता कराई जा रही है। जिले में प्रतियोगिता के सफल संचालन को लेकर कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा के निर्देशन एवं जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. ज्योति पटेल के मार्गदर्शन में मानस मंडलियों की प्रतियोगिता शुरू हुई है। जिपं सीईओ ने सभी जनपद पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी, मुख्य नगर पालिका अधिकारी, नगर पंचायत अधिकारी को छत्तीसगढ़ शासन संस्कृति विभाग द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों के अनुरूप रामायण मंडली प्रतियोगिता का आयोजन करने कहा है। प्रतियोगिता के निर्णायकों में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, मानस विशेषज्ञ, वरिष्ठ कलाकार, संगीत शिक्षकों को शामिल करने कहा है। चिन्हारी पोर्टल में पंजीयन कराने वाली मानस मंडलियों को वाद्ययंत्र खरीदने के लिए 5 हजार रूपए की राशि प्रोत्साहन के रूप में प्रदान की जाएगी। रामायण मंडली प्रतियोगिता का आयोजन 25 नवम्बर से 15 दिसम्बर तक ग्राम पंचायत स्तर पर किया जाएगा। ग्राम पंचायत में जितने भी रामायण मंडलियां है उनके बीच प्रतियोगिता के माध्यम से एक विजेता चुना जाएगा। जो दूसरे चरण में ब्लॉक स्तर पर प्रतियोगिता में शामिल होगा। जिला स्तरीय प्रतियोगिता 27 जनवरी से 3 फरवरी तक आयोजित होगी। राज्य स्तरीय आयोजन 16 से 18 फरवरी 2023 को राजिम जिला गरियाबंद में किया जाएगा।
मानस गायन की संस्कृति को बढ़ा रहे आगे
प्रदेश के सांस्कृतिक मानचित्र में रामायण मंडलियां एक अभिन्न अंग है, जो मानस गायन की संस्कृति को आगे बढ़ाने का काम कर रही है। इन मानस मंडलियों को प्रोत्साहित करने के लिए ही प्रतियोगिता का आयोजन हो रहा है। जिसमें जनपद पंचायत जैजैपुर के किकिरदा ग्राम पंचयत में मानस मंडलियों के बीच प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसी प्रकार ग्राम पंचायत हरदी में मानस गायन प्रतियोगिता में मंडलियों ने अपनी प्रस्तुति दी। जनपद पंचायत बम्हनीडीह के ग्राम पंचायत बसंतपुर, बम्हनीडीह, भदरा, चोरिया, बलौदा जनपद पंचायत के बुडगहन, जनपद पंचायत पामगढ़ के ग्राम पंचायत मेउ में उत्साह, उमंग के साथ प्रतियोगिता का आयोजन हो रहा है। जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंच कर आनंद ले रहे हैं।

Read Article

Share Post

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

<em>कन्नौज महोत्सव को लिया आड़े हाथ , उठाए सवाल पूर्व ब्लाक प्रमुख नवाब सिंह यादव</em>

Fri Dec 2 , 2022
कन्नौज महोत्सव को लिया आड़े हाथ , उठाए सवाल पूर्व ब्लाक प्रमुख नवाब सिंह यादव✒️, कन्नौज रिपोर्टर प्रशांत त्रिवेदीकन्नौज । आज पर्यटक आवास ग्रह पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख नवाब सिंह यादव ने सरकार द्वारा कराए जा रहे कन्नौज महोत्सव को भारतीय जनता पार्टी का सम्मेलन बताते हुए कहा ये कैसा […]

You May Like

Breaking News

advertisement