अप्रवासी भारतीय नरेंद्र जोशी से मिले हरियाणा के खेल राज्य मंत्री संदीप सिंह ने कहा विदेश की तर्ज पर कोच को खिलाड़ियों के बराबर मिलेगा सम्मान।
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877
5 स्वदेशी खेलों को प्रोत्साहित कर युवाओं को खेलों से जोड़ने की योजना : संदीप सिंह।
कुरुक्षेत्र, 2 दिसम्बर : हरियाणा के खेल राज्य मंत्री संदीप सिंह शुक्रवार को अमेरिका के विभिन्न राज्यों में सफल व्यवसाय कर रहे अपवासी भारतीय नरेंद्र जोशी के कुरुक्षेत्र के सेक्टर 5 में स्थित उनके आवास पहुंचे। उन्होंने कहा कि उन्हें ख़ुशी है कि उनके जिले से करीब तीन दशक पूर्व अमेरिका में जाकर नरेंद्र जोशी ने जे.एम.डी. ग्रुप ऑफ़ कम्पनीज के नाम से सफल व्यवसाय स्थापित किया है। खेल मंत्री नरेंद्र जोशी के पिता जी लक्ष्मी चंद जोशी के गत दिवस हुए निधन पर शोक व्यक्त करने पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि गुजरात व हिमाचल में चुनाव में व्यस्त होने के कारण वह जोशी के पिता जी की रस्म किया पर भी नहीं पहुंच सके। संदीप सिंह की इस दौरान जोशी से फोन पर कई बात अवश्य हुई। इसी मौके पर खेल राज्य मंत्री ने कहा कि हरियाणा तथा भारत में भी खिलाड़ियों के बराबर ही कोच को सम्मान एवं अवार्ड मिलने चाहिए। उन्होंने बताया कि हरियाणा सरकार ने भी इस मामले में योजना बनाई है कि राज्य में अंतर्राष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण, रजत मैडल व अन्य उपलब्धियां हासिल करने वाले खिलाड़ियों के कोच को बराबरी का सम्मान मिले। खेल मंत्री ने कहा कि कोच को अगर उचित सम्मान मिलेगा तो कोच राज्य में बेहतर खिलाड़ी तैयार करेंगे। उन्होंने कोच के वेतन एवं पेंशन में भी बढ़ौतरी की बात कही। खेल मंत्री संदीप सिंह ने राज्य सरकार की खेल योजनाओं के बारे में बताया कि सरकार खिलाड़ियों को नए ट्रैक सूट देने जा रही है। उन्होंने बताया कि हरियाणा में 5 स्वदेशी खेलों को प्रोत्साहित किया जाएगा। इससे अधिक से अधिक युवा खिलाड़ी बनेंगे और युवा नशों से दूर होंगे।
हरियाणा के खेल राज्य मंत्री संदीप सिंह अप्रवासी भारतीय नरेंद्र जोशी के साथ।