![](https://vvnewsvaashvara.in/wp-content/uploads/2022/12/20221202_194415-1024x551.jpg)
लालकुआं
रिपोर्ट:- जफर अंसारी
एंकर:- गौलापार स्थित अपने कार्यालय पर भारतीय जनता पार्टी हल्द्वानी पूर्वी के मंडल अध्यक्ष मुकेश बेलवाल ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि उनकी डबल इंजन की सरकार में विकास का पहिया तेज रफ्तार से घूम रहा है साथ ही विकास कार्यों का नए आयाम स्थापित किए जा रहे हैं उन्होंने बिंदुखत्ता में विद्युतीकरण के आदेश को ऐतिहासिक करार देते हुए कहा कि अब तक यहां की जनता अस्थाई विद्युत कनेक्शन के चलते काफी परेशान थी क्योंकि क्षेत्रवासियों को स्थाई विद्युत कनेक्शन नहीं मिल पा रहे थे। साथ ही नए विद्युत पोल नहीं लगने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था मगर उनकी सरकार के क्षेत्रीय विधायक मोहन सिंह बिष्ट के अथक प्रयासों एवं केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल मार्गदर्शन में इस समस्या का समाधान हो सका है और अब बिंदुखत्ता वासियों को नए विद्युत पोल और स्थाई विद्युत कनेक्शन के आदेश जारी हो चुके हैं इसके लिए वह अपने सभी जनप्रतिनिधियों को धन्यवाद देते हैं.
बाइट:- मुकेश बेलवाल, अध्यक्ष, हल्द्वानी पूर्वी मंडल, भाजपा।