![](https://vvnewsvaashvara.in/wp-content/uploads/2022/12/IMG-20221204-WA0022.jpg)
भगवान श्री कृष्ण को विशेष रूप से प्रिय है और मार्गशीर्ष महीने को तो भगवान श्रीकृष्ण का स्वरूप ही कहा जाता है : महंत जगन्नाथ पुरी।
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877
मार्गशीर्ष महीने में है भगवान श्रीकृष्ण की पूजा का विशेष महत्व : महंत जगन्नाथ पुरी।
महंत जगन्नाथ पुरी ने दी गीता जयंती की शुभकामनाएं।
कुरुक्षेत्र, 4 दिसम्बर : भारतीय संस्कृति के अनुसार पुरे वर्ष प्रत्येक दिन का अपना विशेष महत्व है। भारत में तो प्रत्येक दिन पूजा और महोत्सव होते हैं। अखिल भारतीय श्री मार्कंडेश्वर जनसेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत जगन्नाथ पुरी ने मार्गशीर्ष महीने के महत्व पर चर्चा करते हुए बताया कि मार्गशीर्ष महीना भगवान श्री कृष्ण का महीना है। उन्होंने बताया कि यह महीना भगवान श्री कृष्ण को विशेष रूप से प्रिय है और मार्गशीर्ष महीने को तो भगवान श्रीकृष्ण का स्वरूप ही कहा जाता है। इसलिए ही मार्गशीर्ष महीने में भगवान श्रीकृष्ण की पूजा तथा अन्य समागम होते हैं। महंत जगन्नाथ पुरी ने बताया कि इसी महीने में भगवान श्री कृष्ण के श्री मुख से ही पावन गीता का संदेश दिया गया था। इसी महीने में श्री गीता जयंती का धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में भव्य आयोजन होता है। महंत जगन्नाथ पुरी ने गीता जयंती महोत्सव की सभी गीता प्रेमियों को शुभकामनाएं दी।
अखिल भारतीय श्री मार्कंडेश्वर जनसेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत जगन्नाथ पुरी।