सादा जीवन और सादा खाना ही मानव जीवन के लिए उपयोगी : महंत राजेंद्र पुरी

सादा जीवन और सादा खाना ही मानव जीवन के लिए उपयोगी : महंत राजेंद्र पुरी।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

महन्त राजेंद्रपुरी ने जग ज्योति दरबार के सालाना उत्सव  12 दिसम्बर के लिए निमंत्रण दिया।

कुरुक्षेत्र, 4 दिसम्बर : जग ज्योति दरबार के गद्दीनशीन महंत राजेंद्र पुरी ने आगामी 12 दिसम्बर को जग ज्योति दरबार के सालाना उत्सव में आने के लिए श्रद्धालुओं एवं सर्वजन न्योता दिया है। उन्होंने बताया कि इस दिन सभी श्रद्धालुओं पर परमात्मा कृपा से सत्संग, समस्या का निवारण व कष्ट निवारण किया जाता है। उन्होंने बताया कि सालाना उत्सव पर 12 दिसम्बर को पूरा दिन भगवान का गुणगान होगा। रात्रि में भजन और कव्वाली होगी। महंत राजेंद्र पूरी ने नवनिर्वाचित जिला परिषद सदस्यों, ब्लॉक समिति के सदस्यों, पंच व सरपंचों को बधाई के साथ साथ बेहतर कार्य करने और जन जीवन सुधारने के साथ ग्रामीणों को सादा जीवन जीने के लिए प्रेरित करने के कार्य करने का आह्वान किया। गीता जयंती के अवसर पर महंत राजेंद्र पुरी ने सभी देश और प्रदेश वासियों को शुभकामनाओं का संदेश दिया। महंत राजेंद्र पुरी ने कहा कि मानव जीवन दिन प्रतिदिन मुश्किल होता जा रहा है। मनुष्य की आयु घटती जा रही है। छोटी उम्र में बच्चों को भयंकर बीमारी और मौत का सामना करना पड़ रहा है। महंत ने कहा कि आज अपनी जेब और जीभ के स्वाद में मनुष्य जंक फूड, रेस्टोरेंट का खाना, दिखावे की तरफ भागता जा रहा है। उन्होंने बताया कि होटल, रेस्टोरेंट इत्यादि में जो भी जंक खाना बनता है सारा अमोनिया के प्रयोग से बनता है। जो कि हमारे जीवन में सबसे बड़ा खतरा है। उन्होंने कहा कि कम उमर हार्ट अटैक, सांस की बीमारी, कैंसर जैसी बीमारी हो रही है। इसके उपचार के लिए महंत ने बताया कि मरुवा के पौधे को दिनचर्या में उपयोग करना शुरू करना चाहिए। सुबह के समय या शाम को दिन के एक बार इसकी चटनी जरूर खाएं। मौसमी फल खाना शुरू करें, घर की रसोई में सरसों के तेल, धनिया, घर की हल्दी, कच्चे आम की चटनी जितना हो सके सादा भोजन खाना शुरू करने की अपील की।
जग ज्योति दरबार के गद्दीनशीन महंत राजेंद्र पुरी।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी अपने परम पूज्य गुरु ब्रह्मलीन देवेंद्र स्वरूप ब्रह्मचारी के संकल्प को निरंतरता प्रदान कर रहे हैं : महामंडलेश्वर स्वामी ज्ञानानंद

Sun Dec 4 , 2022
परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी अपने परम पूज्य गुरु ब्रह्मलीन देवेंद्र स्वरूप ब्रह्मचारी के संकल्प को निरंतरता प्रदान कर रहे हैं : महामंडलेश्वर स्वामी ज्ञानानंद। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी अपने पूज्य गुरु ब्रह्मलीन देवेंद्र स्वरूप ब्रह्मचारी के संकल्प को निरंतरता प्रदान […]

You May Like

Breaking News

advertisement