जयराम संस्थाओं द्वारा ब्रह्मसरोवर पर चलाया जाएगा सफाई अभियान

जयराम संस्थाओं द्वारा ब्रह्मसरोवर पर चलाया जाएगा सफाई अभियान।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

जयराम संस्थाओं का सफाई अभियान 7 दिसंबर से।

कुरुक्षेत्र, 5 दिसम्बर : गीता जयंती महोत्सव 2022 के समापन के उपरांत अब ब्रह्मसरोवर पर श्री जयराम विद्यापीठ एवं उसकी सहयोगी संस्थाओं के सहयोग से 7 दिसम्बर को ब्रह्मसरोवर पर सफाई अभियान चलाया जाएगा। जयराम संस्थाओं के मीडिया प्रभारी राजेश सिंगला ने बताया कि देश के विभिन्न राज्यों में संचालित श्री जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी की प्रेरणा एवं विद्यापीठ के ट्रस्टियों के मार्गदर्शन में 7 दिसम्बर को ब्रह्मसरोवर पर सफाई अभियान चलाया जाएगा। सिंगला ने बताया कि इस सफाई अभियान में श्री जयराम विद्यापीठ के श्री जयराम संस्कृत महाविद्यालय के विद्यार्थियों सहित श्रीमती केसरी देवी लोहिया जयराम पब्लिक स्कूल, हरिबक्श राय लोहिया जयराम महिला पॉलिटेक्निक, जयराम महिला बी.एड. कालेज तथा सेठ नवरंग राय लोहिया जयराम महिला महाविद्यालय की छात्राएं विशेष सहयोग करेंगी। इस अभियान में सभी प्राध्यापक, प्राध्यापिकाएँ एवं अध्यापिकाएं भी सहयोग करेंगी।
श्री जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

<em>एसपी ने तिर्वा में नवनिर्मित पुलिस चौकी का किया उद्घाटन</em>

Mon Dec 5 , 2022
, एसपी ने तिर्वा में नवनिर्मित पुलिस चौकी का किया उद्घाटन कन्नौज । पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह ने अपराध पर प्रभावी अंकुश व जनता को सुरक्षित माहौल के साथ-साथ त्वरित पुलिस सहायता हेतु आज तिर्वा कस्बा में नवनिर्मित पुलिस चौकी का फीता काटकर उद्घाटन किया।इस पुलिस चौकी का निर्माण […]

You May Like

Breaking News

advertisement