जांजगीर-चांपा 07 दिसम्बर 2022/ कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने आकस्मिक आपदा में मृत्यु के 02 प्रकरणों में राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत् चार-चार लाख रूपए के मान से कुल 08 लाख रूपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृति दी है।
जिले की तहसील पामगढ़ के ग्राम चंडीपारा के श्री प्रदीप सिंह मरकाम की पानी में डूबने से मृत्यु होने पर उनकी पत्नि चित्रलेखा सिंह और तहसील जांजगीर के ग्राम खोखरा के कुमारी भूमिका सूर्यवंशी का पानी में डूबने से मृत्यु होने पर उनके पिता फागूराम सूर्यवंशी को राजस्व पुस्तक परिपत्र के 6 व 4 के तहत् प्रत्येक प्रकरण में चार-चार लाख रूपये की सहायता राशि स्वीकृत की है।
Next Post
<strong>क्रेडा द्वारा ऊर्जा संरक्षण विषय पर जिला स्तरीय चित्रकारी स्लोगन, स्पर्धा का आयोजन</strong>
Wed Dec 7 , 2022