तीर्थों की पवित्रता एवं स्वच्छता के उद्देश्य से श्री जयराम संस्थाओं ने ब्रह्मसरोवर पर चलाया सफाई अभियान।
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877
गीता जयंती महोत्सव के समापन के उपरांत श्री जयराम संस्थाओं ने ब्रह्मसरोवर पर चलाया सफाई अभियान।
18 दिन से गीता जयंती महोत्सव के अवसर पर फैली गंदगी को साफ़ करने पहुंचे श्री जयराम शिक्षण संस्थान के विद्यार्थी।
कुरुक्षेत्र, 7 दिसम्बर : गीता जयंती महोत्सव के समापन के उपरांत श्री जयराम संस्थाओं ने ब्रह्मसरोवर पर बुधवार को सफाई अभियान चलाया। जयराम संस्थाओं के मीडिया प्रभारी राजेश सिंगला ने बताया कि देशभर में चल रही श्री जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी की प्रेरणा से गीता जयंती महोत्सव एवं सरस मेले के समापन के बाद तीर्थों की पवित्रता एवं स्वच्छता के उद्देश्य से यह सफाई अभियान चलाया गया। इस अभियान में श्री जयराम विद्यापीठ के श्री जयराम संस्कृत महाविद्यालय के विद्यार्थियों सहित श्रीमती केसरी देवी लोहिया जयराम पब्लिक स्कूल, हरिबक्श राय लोहिया जयराम महिला पॉलिटेक्निक, जयराम महिला बी.एड. कालेज तथा सेठ नवरंग राय लोहिया जयराम महिला महाविद्यालय की छात्राओं सहित प्राध्यापिकाओं, अध्यापिकाओं, जयराम महिला मंडल एवं विद्यापीठ के ट्रस्टियों ने भी विशेष सहयोग किया। इस मौके पर कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के मानद सचिव मदन मोहन छाबड़ा एवं सदस्य के.सी. रंगा भी पहुंचे। विभिन्न शिक्षण संस्थाओं के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने जहां ब्रह्मसरोवर पर गंदगी उठाई एवं तीर्थों की पवित्रता एवं स्वच्छता बनाए रखने के लिए जागरूकता रैली भी निकाली। मौके पर मौजूद लोगों एवं पर्यटकों ने भी जयराम संस्थाओं के विद्यार्थियों द्वारा उठाए गए कदम की सराहना की। जयराम विद्यापीठ के ट्रस्टी कुलवंत सैनी ने कहा कि कुरुक्षेत्र के ब्रह्मसरोवर के तट पर अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव मनाया गया है जिसमें देश विदेश से भारी संख्या श्रद्धालु पहुंचे हैं। ऐसी स्थिति में स्वाभाविक है कि काफी गंदगी फैली है। इसी गंदगी को देखते हुए श्री जयराम संस्थाओं एवं शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों ने गंदगी साफ करने के लिए सफाई अभियान में भाग लिया। कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के मानद सचिव मदन मोहन छाबड़ा ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव का समापन हुआ है तो स्वच्छता की दृष्टि से श्री जयराम संस्थाओं एवं दिव्य कुरुक्षेत्र ने सफाई अभियान चलाया जिसमें जयराम शिक्षण संस्थान के बच्चों और महिलाओं ने मिलकर सफाई के उद्देश्य से सहयोग ही नहीं किया बल्कि समाज को भी जागरूक किया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता तभी रह सकती है जब हम गंदगी नहीं फैलाएंगे। हरिबक्श राय लोहिया जयराम महिला पॉलिटेक्निक की प्राचार्या मनप्रीत कौर ने कहा कि श्री जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष एवं श्री जयराम शिक्षण संस्थान के चेयरमैन ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी की प्रेरणा से सफलता पूर्वक गीता जयंती महोत्सव का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि ब्रह्मसरोवर पर भी पिछले कई दिनों से गीता जयंती महोत्सव के कार्यक्रम चल रहे थे तो यहां पवित्रता एवं स्वच्छता बनी रहे। इसी उद्देश्य से श्री जयराम शिक्षण संस्थान के बच्चे बड़ी संख्या में यहां इकट्ठे हुए। उन्होने सफाई अभियान चलाया। बच्चों ने काफी उत्साह से सरोवर पर सफाई की। जयराम महिला बी.एड. कालेज की प्राचार्या डा. प्रतिभा श्योकंद ने बताया कि श्री जयराम संस्थाओं द्वारा निरंतर सफाई अभियान चलाया जा रहा है। जयराम संस्थाओं का कुरुक्षेत्र के तीर्थों पर विशेष ध्यान है कि तीर्थों पर गंदगी न फैले। उन्होंने कहा कि पिछले कई दिन से ब्रह्मसरोवर पर गीता जयंती महोत्सव चल रहा था। परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी की प्रेरणा से विभिन्न श्री जयराम शिक्षण संस्थान के बच्चे और टीचर ब्रह्मसरोवर पर सफाई करने के लिए पहुंचे हैं। श्रीमती केसरी देवी लोहिया जयराम पब्लिक स्कूल की अध्यापिका प्रमिला शर्मा ने कहा कि गीता जयंती महोत्सव के समापन के उपरांत स्कूल के सभी बच्चे सरोवर पर साफ सफाई और स्वच्छता के लिए ही पहुंचें है। ताकि गीता जयंती के बाद फैली गंदगी खत्म हो। बच्चों को प्रेरणा है कि हमारा भारत हमेशा साफ और स्वच्छ रहे। बच्चों को बताया जा रहा है कि तीर्थों को पवित्र एवं साफ स्वच्छ रखा जाए। श्री जयराम शिक्षण संस्थान के निदेशक एस.एन. गुप्ता ने सभी विद्यार्थियों, टीचरों एवं ट्रस्टियों का सफाई अभियान में सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। जयराम विद्यापीठ के सेवक रोहित कौशिक ने कहा कि 19 नवम्बर से ब्रह्मसरोवर पर गीता जयंती महोत्सव प्रारंभ हो गया था। 18 दिन तक चलने वाले महोत्सव में देश विदेश से लाखों लोग यहां पहुंचते हैं। लोग यहां बड़ी श्रद्धा एवं आस्था के साथ गीता जयंती के अवसर पर आते हैं। गीता पाठ करते हैं तथा यज्ञ करते हैं। ब्रह्मसरोवर के चारों ओर बहुत सारे स्टाल एवं खाने की दुकानें लगती हैं। ऐसे में 18 दिनों में सरोवर पर इतनी गंदगी हो जाती है कि निकलना भी बहुत मुश्किल होता है। सरोवर का पानी भी गंदा हो जाता है। रोहित कौशिक ने बताया कि श्री जयराम संस्थाओं एवं श्री जयराम शिक्षण संस्थान के सभी लोगों ने संकल्प लिया कि सरोवर परिसर को स्वच्छ बनाएंगे। बड़ी संख्या में विद्यार्थी इस सफाई अभियान में शामिल हुए। इस अवसर पर के.के. कौशिक एडवोकेट, टेक सिंह लौहार माजरा, कुलवंत सैनी, खरैती लाल सिंगला, श्री जयराम शिक्षण संस्थान के निदेशक एस.एन. गुप्ता, मोनिका, रजनी, सुखबीर, शालिनी, सुमन, प्रोमिला, अन्नू, मीणा, बबिता, कुसुम, रोजी, पूनम, सुनील गर्ग, सुशील कंसल, श्री जयराम महिला मंडल की संतोष यादव एवं अन्य महिलाएं भी मौजूद रही।
ब्रह्मसरोवर पर सफाई करते हुए श्री जयराम शिक्षण संस्थान की छात्राएं एवं टीचर तथा श्री जयराम शिक्षण संस्थान विद्यार्थी, टीचर एवं ट्रस्टी जागरूकता रैली निकालते हुए।