आशा कार्यकत्रियों ने धरना प्रदर्शन कर राज्य कर्मचारी की उठाई मांग
हसेरन कस्बा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर मे आशा कार्यकत्रियों ने धरना प्रदर्शन किया। धरना प्रदर्शन में दो दर्जन से अधिक महिलाएं उपस्थित रही। धरना प्रदर्शन कर नारे लगाए। आशा वेलफेयर एसोसिएशन की अध्यक्ष रानी के नेतृत्व मे आशा कार्यकत्रियों द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया। राज्य कर्मचारी घोषित करने की मांग की। आशा वेलफेयर एसोसिएशन ब्लॉक अध्यक्ष राधा श्रीवास्तव के नेतृत्व मे धरना प्रदर्शन किया गया। उन्होंने बताया जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं होगी तब तक कोई कार्य नहीं करेंगे। हमें राज्य कर्मचारी का दर्जा दिया जाए। हमसे काम अधिक लिया जाता है उसके बदले में मानदेय कम मिलता है। हमारी मानदेय में बढ़ोतरी कर हमें राज्य कर्मचारी घोषित कर हमारी मांगों को पूर्ण किया जाए। इस मौके पर मनोरमा, नेहा , बीना , सरला , सावित्री देवी , नीलम , उषा कुमारी सहित काफी संख्या मे आशा कार्यकत्री मौजूद रही।