थाना जहानागंज
चोरी की घटना का सफल अनावरण, चोरी गये सामान के साथ अभियुक्त गिरफ्तार ।
पूर्व की घटना- वादी श्री अमरजीत गुप्ता S/O विन्देशरी गुप्ता ग्राम रामपुर थाना जहानागंज जिला आजमगढ़ उपस्थित थाना आकर बताये कि मेरी दुकान में से दिनांक 08.12.22 की रात में अज्ञात चोरों द्वारा वादी की इनवर्टर की बैटरी आदि सामान चुरा लिया गया है जिनके लिखित तहरीर पर मु0अ0सं0 490/22 धारा 380 आईपीसी बनाम अज्ञात थाना स्थानीय पर दिनांक 11.12.2022 को पंजीकृत कर विवेचना उ0नि0 श्री योगेन्द्र कुमार पाल द्वारा अमल में लायी गयी । दिनांक 11.12.2022 को प्रकाश में आये 03 नफर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जिला कारागार निरुद्ध किया जा चुका है ।
गिरफ्तारी का विवरणः दिनांक-12.12.2022 उ0नि0 योगेन्द्र कुमार मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त अतुल सिंह पुत्र राजेन्द्र सिंह निवासी कोल्हुखोर थाना जहानागंज आजमगढ़ को अभियुक्त के घर कोल्हूखोर से समय करीब 10.55 बजे हिरासत पुलिस मे लिया गया । गिरफ्तार अभियुक्त का चालान मा0 न्यायालय किया गया।
पंजीकृत अभियोगः- मु0अ0स0 490/22 धारा 380/411,34 भादवि थाना जहानागंज आजमगढ़
अपराधिक इतिहास….
अभियुक्त अतुल सिंह —मु0अ0सं0 21/2018 धारा 147,336,353,332,323,504,506,342 भादवि व 3/5 सम्पति निवारण अधिनियम व 7 सीएलए एक्ट थाना जहानागंज आजमगढ़
गिरफ्तार अभियुक्त-
अतुल सिंह पुत्र राजेन्द्र सिंह निवासी कोल्हुखोर थाना जहानागंज आजमगढ़ उम्र 24 वर्ष
गिरफ्तारी करने वाली टीम का विवरण
1-उ0नि0 योगेन्द्र कुमार का0 अमरजीत यादव थाना जहानागंज आजमगढ़