देहरादून: अरदास समाज कल्याण(आस्क) संस्था ने मनाया अपना स्थापना दिवस,

सेवा सिंह

अरदास समाज कल्याण (आस्क) संस्था ने मनाया अपना स्थापना दिवस

आज दिनांक 13 दिसम्बर 2022 को अरदास समाज कल्याण संस्था का चौथा स्थापना दिवस अनोखे अंदाज में मनाया गया |
चार वर्षों के पूरे होने का समारोह संस्था के सदस्यों ने चार विभिन्न राज्यों में – उत्तराखंड, उत्तरप्रदेश, पंजाब वे हरियाणा में धूमधाम से मनाया |
संस्था के संस्थापक श्री राजवीर सिंह जी ने हमें बताया की मात्र चार वर्षों में संस्था द्वारा रोजगार सृजन, महिला सशक्तिकरण, तकनीकी विकास के क्षेत्र मे कार्य करते हुए लगभग चार हजार लोगों को ट्रेनिंग देकर रोजगार से जोड़ने का कार्य किया गया है| अरदास समाज कल्याण (आस्क) संस्था ने “वर्क फ्रोम जेल ” के उपक्रम पर कार्य करते हुए उत्तराखंड और उत्तरप्रदेश की विभिन्न जेल में आस्क की कार्यशाला स्थापित कर बंदियों को ट्रेनिंग और रोजगार से जोड़ा | इस कार्य में जेल प्रशासन ने बहुत सहयोग दिया और उनके सहयोग के बिना इतना कुछ करना नामुमकिन था | आज के दिन राजवीर जी ने संस्था का हमेशा साथ देने के लिए सभी सदस्यों का भी आभार प्रकट किया |
संस्था के सभी सदस्यों ने आज स्थापना दिवस के दिन हमारे लक्ष्य – देह शिवा बर मोहे इहै,शुभ करमन ते कबहुँ ना टरूँ
को दोहराया और भविष्य में भी समाज हित मे कार्य करने का संकल्प लिया |

Read Article

Share Post

uttarakhand reporter

साग़र मलिक उतराखंड प्रभारी(वी वी न्यूज़)

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आदेश में सर्जिकल गेस्ट्रोएन्टोलोजी विभाग ने लगाया निःशुल्क चिकत्सा शिविर

Tue Dec 13 , 2022
आदेश में सर्जिकल गेस्ट्रोएन्टोलोजी विभाग ने लगाया निःशुल्क चिकत्सा शिविर। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 पीजीआई से आये डॉ. रोहित भट्टा दे रहे गेस्ट्रोएन्टोलोजी विभाग में सेवाएं। अंबाला आदेश : मंगलवार को आदेश मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल में सर्जिकल गेस्ट्रोएन्टोलोजी विभाग की और से निःशुल्क चिकित्सा […]

You May Like

Breaking News

advertisement