ग्रामीण आंचल के सरकारी स्कूलों में सेवा ट्रस्ट यूके इंडिया का जागरूकता अभियान

ग्रामीण आंचल के सरकारी स्कूलों में सेवा ट्रस्ट यूके इंडिया का जागरूकता अभियान।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

ट्रस्ट की टीम ने बच्चों को दांत स्वस्थ रखने के लिए किया जागरूक।
   
कुरुक्षेत्र, 13 दिसम्बर : जिला कुरुक्षेत्र में विशेषकर कर ग्रामीण आंचल के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को उनके स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए सेवा ट्रस्ट यूके इंडिया का अभियान निरंतर जारी है। इसी कड़ी में सेवा ट्रस्ट यूके (इंडिया) ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय बगथला में पढ़ने वाले सभी बच्चों को डाबर टूथपेस्ट और टूथब्रश वितरित किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की मुख्य शिक्षिका गीता देवी ने की। उन्होंने आए हुए अतिथियों का स्वागत किया। जिला कोऑर्डिनेटर पवन मित्तल ने बताया कि ट्रस्ट समाज में शिक्षा, रक्तदान, पौधारोपण और सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों की कैरियर काउंसलिंग के कार्य करने में हमेशा तत्पर है। संस्था ने अपनी को-स्पोंसर डाबर इंडिया लिमिटेड की तरफ से बच्चों को डाबर टूथपेस्ट व टूथब्रश उपहार स्वरूप भेंट किए ताकि सभी बच्चों के दांत स्वस्थ रख सकें। सभी बच्चे हर रोज सुबह और शाम को टूथपेस्ट से ब्रश करें। टूथपेस्ट पाकर सभी बच्चों के चेहरे खिल उठे। इस अवसर पर सुमंत सैनी ने भी सेवा ट्रस्ट के कार्य बारे बताया कि ट्रस्ट जिला कुरुक्षेत्र में बहुत ही नेक कार्य कर रही है। खासकर सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के स्वास्थ्य सम्बन्धित कार्य गम्भीरतापूर्वक कर रही है। उन्होंने विद्यालय परिवार की तरफ से संस्था का धन्यवाद  किया। इस मौके पर मिड डे मील वर्कर्स आशा देवी, आंगनबाड़ी वर्कर्स व बच्चों के अभिभावक गण भी मौजूद रहे।
स्कूल के बच्चे टूथपेस्ट हाथ में लिए हुए।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जयराम कन्या महाविद्यालय में नशा निषेध विषय पर सेमिनार का आयोजन

Tue Dec 13 , 2022
जयराम कन्या महाविद्यालय में नशा निषेध विषय पर सेमिनार का आयोजन। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 सेमिनार में नशा मुक्ति पर रखे गए विचार एवं नशे से बचने के लिए किया जागरूक। कुरुक्षेत्र, 13 दिसम्बर : देश के विभिन्न राज्यों में संचालित श्री जयराम सस्थाओं के […]

You May Like

Breaking News

advertisement