गौ सेवा में अग्रसर फिरोजपुर शहर की श्री बाल गोपाल गौ सेवा सोसायटी, गोधाम उपचार केंद्र जीरा गेट फिरोजपुर शहर
फिरोजपुर 16 दिसंबर {कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता}:=
श्री बाल गोपाल गौ सेवा सोसायटी गोधाम उपचार केंद्र जीरा गेट फिरोजपुर शहर दिन रात गौ सेवा में लिप्त। यह सदस्य बीमार गांय का बलकि कोई भी बीमार पशु का उपचार करने के लिए पहुंच जाते हैं। इनको पता चला कि एक गाय जख्मी हालत में जिसके सिर और आंख में बहुत ज्यादा कीड़े पड़ चुके हैं और बीमार है। गौधाम उपचार केंद्र की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और गाय का इलाज शुरू किया गौ माता को गौ धाम उपचार केंद्र लाया गया उपचार केंद्र के संस्थापक रोहित देवगन और समाजसेवी विपुल नारंग ने बताया कि श्री कृष्ण जी की अपार कृपा से यह गौ माता का तहदिल से इलाज किया और वह गाय अब बिल्कुल ठीक है।
श्री रोहित देवगन और विपुल नारंग ने बताया कि हमारी सोसाइटी सैकड़ों गाय का, पशुओं का उपचार कर चुकी है लेकिन आसपास के गांवों के लोग बीमार गाय शहर में छोड़ जाते हैं इसलिए बीमार गाय शहर में बढ़ गई हैं। उन्होंने प्रशासन, सरकार से भी मांग की है कि ऐसी आवारा गाय और बीमार पशुयों के लिए उनको सहयोग करना चाहिए। उन्होंने शहर वासियों से यह भी आग्रह किया कि गौ सेवा में आप भी किसी के जन्मदिन सालगिरह बरसी पर गोधाम में आकर गौ सेवा करके मनाएं।
इस मौके पर उनके साथ चेतन शर्मा वरुण कुमार संदीप शर्मा लविश शर्मा ने भी गाय का इलाज करने में सेवा निभाई।