लिंग आधारित हिंसा के विरुद्ध समूह की महिलाओं ने किया जागरुक
✍️ जलालाबाद कन्नौज संवाददाता मतीउल्लाह
कन्नौज। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए संचालित स्वयं सहायता समूहों को सक्रिय करने की तैयारी चल रही है।समूह की सदस्य महिलाओं को अलग-अलग तरह के प्रशिक्षण दिए जा रहे है।उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत संचालित जलालाबाद महिला संकुल समिति व जसपुरापुर सरैया महिला संकुल समिति की समूह सखी,आजीविका सखी एवं समूह की सक्रिय सदस्य का तीन दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन ग्राम पंचायत भवन जलालाबाद में किया गया।जिसमें ब्लॉक मिशन प्रबंधक नाज़मीन बानो व अमित कुमार ने प्रथम दिवस के प्रशिक्षण में लोकोस एप्स से संबंधित जानकारी दी गई।जिसमें समूह की समस्त जानकारी को पोर्टल पर फीड किया जाएगा।शुक्रवार को द्वितीय दिवस के प्रशिक्षण में लोकोस एप्स का परिचय,लोकोस एप्स के कार्यों व समूह की प्रोफाइलिंग से संबंधित जानकारी दी गई।राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत राष्ट्रीय जन अभियान के तहत समूह की महिलाओं द्वारा लिंग आधारित हिंसा के विरुद्ध अभियान चलाकर लोगों को जागरुक किया गया।जिसमें बढ़ चढ़कर महिलाओं ने भाग लिया।ब्लॉक मिशन प्रबंधक नाज़मीन बानो ने बताया कि जेंडर अभियान 25 नवंबर से 23 दिसंबर तक ब्लॉक स्तर व ग्राम पंचायत स्तर पर किया जा रहा है।बताया कि लिंग आधारित हिंसा के विरुद्ध समूह की महिलाएं गांव-गांव अभियान चलाकर लोगों को जागरुक कर रही है।