मध्य प्रदेश //रीवा //4 साल की मासूम के साथ दरिन्दगी, पुलिस के हत्थे चढ़ा दुष्कर्म करने बाला आरोपी
ब्यूरो चीफ// राहुल कुशवाहा रीवा मध्य प्रदेश…8889284934
हनुमना तहसील के बरही गांव में मानवता को शर्मसार बाली घटना
रीवा- प्रदेश सरकार एक ओर जहां महिलाओं के लिए सख्त कानून बनाने के दावे कर रही है, और महिलाओं की सुरक्षा के लिए तरह तरह के इंतजाम किए जा रहे हैं। तो ऐसे में भी दरिंदे दरिंदगी की सारी हदें पार करते हुए मासूम दुधमुंही बच्ची के साथ दरिन्दगी दुष्कर्म जैसी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। मामला रीवा जिले के हनुमना थाने का है, जहां हाटा चौकी अंतर्गत बरही गांव में 4 साल की मासूम बच्ची के साथ पड़ोस में रहने वाला 14 वर्षीय युवक दरिंदगी की सारी हदें पार करते हुए दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के बाद मासूम पीड़िता की तबीयत खराब हो गई जिसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है हालांकि मासूम की हालत। अब सामान्य बताई जा रही है। आपको बता दें की जब दरिंदा दरिंदगी को अंजाम दे रहा था तब पीड़िता के घर वाले किसी कारण बस घर से बाहर गए हुए थे जिस कारण मौका मिलते ही दरिंदे ने दरिंदगी की सारी सीमा पार कर दी। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही मऊगंज अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एस डी ओ पी सहित अन्य पुलिस बल मौके पर पहुंचे।
वही हनुमना एस आई गौरव नेमा ने मामले को गम्भीरता से लेते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया है। हनुमना पुलिस के द्वारा 376 पास्को एक्ट का प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी गई है।