कृषि वैज्ञानिक डा. सी. बी. सिंह सब्जी की उन्नत किस्मों पर देंगे व्याख्यान।
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877
राष्ट्रीय बागवानी अनुसंधान एवं विकास प्रतिष्ठान के कार्यक्रम में किसानों को जानकारी।
कुरुक्षेत्र, 4 फरवरी : राष्ट्रीय बागवानी अनुसंधान एवं विकास प्रतिष्ठान द्वारा आयोजित कार्यक्रम में वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डा. सी. बी. सिंह 9 फरवरी को सब्जी की उन्नत किस्मों पर अपना व्याख्यान देंगे। इस मौके पर कई प्रगतिशील किसान भी कार्यक्रम में शामिल होंगे। डा. सिंह ने बताया कि उप निदेशक डा. बी. के. दुबे के प्रयासों से देश के कई कृषि विशेषज्ञ भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। राष्ट्रीय बागवानी अनुसंधान एवं विकास प्रतिष्ठान द्वारा 6 फरवरी से 9 फरवरी तक प्रतिष्ठित कृषि विशेषज्ञों एवं कृषि वैज्ञानिकों को किसानों को उन्नत कृषि तकनीकों से अवगत करवाने के लिए आमंत्रित किया गया है। डा. सी. बी. सिंह ने बताया कि कृषि वैज्ञानिकों द्वारा किसानों को प्याज की उन्नत किस्में, उत्पादन तकनीक और कटाई के बाद का प्रबंधन के बारे में अवगत करवाया जायेगा। साथ ही उत्तरी राज्यों में प्याज का क्लस्टर विकास और गुणवत्तापूर्ण योजना का उत्पादन पर भी चर्चा होगी। डा. सिंह वे स्वयं उन्नत सब्जी उत्पादन तकनीक और कटाई के बाद का प्रबंधन विषय पर अपना व्याख्यान देंगे।
वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डा. सी. बी. ।