सभी पूर्णिमाओं में माघ पूर्णिमा महत्वपूर्ण, भगवान विष्णु के साथ धन की देवी मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं : महंत जगन्नाथ पुरी

सभी पूर्णिमाओं में माघ पूर्णिमा महत्वपूर्ण, भगवान विष्णु के साथ धन की देवी मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं : महंत जगन्नाथ पुरी।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

श्री मार्कंडेश्वर महादेव मंदिर में हुआ माघी पूर्णिमा पूजन व अनुष्ठान।

कुरुक्षेत्र, 5 फरवरी: मारकंडा नदी के तट पर श्री मार्कंडेश्वर महादेव मंदिर ठसका मीरां जी में रविवार को अखिल भारतीय श्री मार्कंडेश्वर जनसेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं मंदिर के व्यवस्थापक महंत जगन्नाथ पुरी के सान्निध्य में विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ विद्वान ब्राह्मणों द्वारा माघी पूर्णिमा का पूजन एवं अनुष्ठान किया गया। इस मौके पर यजमान परिवार ने भंडारा दिया। यह पूजन यजमान कुलदीप सचदेवा एवं उनके परिवार के सदस्यों द्वारा यजमान के तौर करवाया। महंत जगन्नाथ पुरी ने बताया माघ मास की पूर्णिमा को माघी पूर्णिमा कहा जाता है। माघ पूर्णिमा के दिन तीर्थ तथा सरोवर में स्नान, दान और पूजा पाठ का विशेष महत्व है। इस दिन कल्पवास भी शुरू होता है और कहा जाता है कि इस दिन भगवान श्रीहरि जल में निवास करते हैं। महंत जगन्नाथ पुरी ने बताया कि धर्म शास्त्रों में माघी पूर्णिमा को विशेष फलदायी माना गया है । सभी पूर्णिमाओं में माघ पूर्णिमा अधिक महत्वपूर्ण है । पुराणों के अनुसार, इस दिन विशेष उपाय करने से भगवान विष्णु के साथ धन की देवी मां लक्ष्मी शीघ्र ही प्रसन्न हो जाती हैं और इस दिन शुभ फल मिलते हैं। उन्होंने बताया कि माघ पूर्णिमा के दिन सुबह स्नान कर भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। इस दिन लोग सत्यनारायण की कथा भी करवाते हैं। कथा के लिए दूध, दही, तुलसी, मेवे, घी और शक्कर से चरणामृत बनाया जाता है। इसके बाद सत्यनारायण की कथा कही जाती है और प्रसाद वितरण किया जाता है। उन्होंने बताया कि माघ पूर्णिमा का स्नान दान करने से जन्मों के पाप मिट जाते हैं। वैसे तो माघ का पूरा महीना ही स्नान और दान के लिए जाना जाता है। लेकिन माघ पूर्णिमा के दिन वस्त्र, गुड़, कपास, घी, लड्डू, फल, अन्न का दान करना बहुत फलदायी रहता है। उन्होंने बताया कि ब्रह्म वैवर्त्य पुराण के अनुसार माघ पूर्णिमा के दिन स्नान के बाद दान करने से ब्रह्मलोक की प्राप्ति होती है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन चंद्रमा भी अपनी सोलह कलाओं से शोभायमान होते हैं। पूर्ण चंद्रमा अमृत वर्षा करते हैं, जिसका अंश वृक्षों, नदियों, जलाशयों और वनस्पतियों पर पड़ता है। इस मौके पर स्वामी संतोषानंद, स्वामी मनोहर दास, स्वामी अमर दास, मयूर गिरि, बिल्लू पुजारी, दीपक शर्मा, निविदिता, सोमनाथ, राम कुमार, राम बिहारी, नाजर सिंह, दिवाकर गुप्ता व नाथी राम इत्यादि भी मौजूद थे।
श्री मार्कंडेश्वर जनसेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत जगन्नाथ पुरी।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हमारा इतिहास बहुत गौरवशाली, उसके पन्नों को पढ़ने की आवश्यकताः भाई जगराम

Sun Feb 5 , 2023
हमारा इतिहास बहुत गौरवशाली, उसके पन्नों को पढ़ने की आवश्यकताः भाई जगराम। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 वैदिक युग से वर्तमान काल तक महिलाओं की स्थिति में काफी बदलाव आयाः डॉ. मीनाक्षी शर्मा।जहां नारियों की पूजा होती है वहां देवता निवास करते हैंः डॉ. संजीव शर्मा।केयू […]

You May Like

Breaking News

advertisement