थाना-कप्तानगंज
बुजुर्ग महिला की हत्या की घटना का सफल अनावरण; प्रकाश में आये 02 अभियुक्त गिरफ्तार ।
पूर्व की घटना /इतिहास का विवरण- दिनांक- 01.02.2023 को बेबी गिरी पत्नी कल्पनाथ गिरी ग्राम खासबेगपुर थाना कप्तानगंज जनपद आजमगढ़ ने थाना कप्तानगंज पर लिखित तहरीर दिया कि वादिनी की माता श्रीमती मालती गिरी w/0 श्री कल्पनाथ गिरी अपने घर खासबेगपुर में अकेली रहती थी, जिसको दिनांक 31.01.2023 व 01.02.2023 की रात्रि में अज्ञात व्यक्तियों द्वारा सिर में चोट मारकर हत्या कर दी गयी है, के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 19/2023 धारा 302 IPC बनाम अज्ञात पंजीकृत होकर विवेचना प्रभारी निरीक्षक थाना कप्तानगंज द्वारा की जा रही है ।
गिरफ्तारी का विवरण – पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ अनुराग आर्य द्वारा उक्त प्रकरण को संज्ञान में लेते हुए घटना का सफल अनावरण व अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु थाना प्रभारी कप्तानगंज को निर्देशित किया गया जिसके क्रम में आज दिंनाक- 05.02.23 को प्रभारी निरीक्षक कप्तानंगज राजेश कुमार मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त में प्रकाश में आये अभियुक्त 1. रोशन निषाद उम्र करीब 22 वर्ष पुत्र बहादुर निषाद 2. नीरज निषाद उम्र करीब 19 वर्ष पुत्र बलई निषाद निवासीगण ग्राम खासबेगपुर थाना कप्तानगंज जनपद आजमगढ़ को समय 15.40 बजे पासीपुर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों का चालान मा0 न्यायालय किया गया है।
पूछ-ताछ का विवरण – गिरफ्तार अभियुक्तों ने बताया कि दोनो अभियुक्त मृतका के यहां मजदुरी करते थे, उन्हें विदेश जाने के लिए पैसे की आवश्यकता थी, मृतिका से पैसा मांगा गया था लेकिन मृतिका ने मना कर दिया। दिनांक -31.01.2023 को समय 22.30 बजे दोनों अभियुक्त पुनः मृतिका से पैसा मांगने घर पहुँचे परन्तु उसने मना कर दिया। अभियुक्त रोशन ने गुस्सें में आकर उसके सिर पर ईंट से प्रहार किया और उसी समय अभियुक्त नीरज ने भी सरिया से सिर पर प्रहार किया जिससे मृतिका चारपाई से गिर गयी और अत्यधिक रक्तश्राव होने लगा जिसे देखकर दोनो अभियुक्त ईंट व सरिया मौके पर ही छोड़कर भाग गये।
पंजीकृत अभियोग-
- मु0अ0सं0 19/23 धारा 302 भा0द0वि0 थाना कप्तानगंज आजमगढ़।
गिरफ्तार अभियुक्त- - रोशन निषाद पुत्र बहादुर निषाद, ग्राम खासबेगपुर थाना कप्तानगंज जनपद आजमगढ़ ।
- नीरज निषाद पुत्र बलई निषाद, ग्राम खासबेगपुर थाना कप्तानगंज जनपद आजमगढ़ ।
गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम – - प्रभारी निरीक्षक श्री राजेश कुमार थाना कप्तानगंज आजमगढ़
- का0 अखिलेश कुमार का0 विनोद कुमार, का0 मुकेश आजाद महिला का0 अंशु सिंह थाना कप्तानगंज, आजमगढ़ ।