जयनगर ग्राम समाज पीजी कालेज में छात्रों के बीच बजट पर हुई चर्चा।
स्थानीय तहसील मेहनगर के ग्राम समाज पीजी कॉलेज जयस्थली जयनगर के प्रांगण में छात्रों के बीच चर्चा की गई, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधानसभा संयोजक अरूण सिंह ने छात्रों के बीच एक एक बिंदु पर विस्तृत चर्चा के दौरान प्रति व्यक्ति आय 9 वर्षों में दोगुनी होकर 1.97 लाख रुपए हो गई है। भारतीय अर्थव्यवस्था का आकार बढ़ा है 9 वर्षों में विश्व की 10वी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था 5 वीं अर्थ व्यवस्था हो गई है । कर्मचारी भविष्य निधि में संगठन के सदस्यों की संख्या दो गुना से बढ़कर 27 करोड़ हो गई है।
मंडल महिला मोर्चा की अध्यक्ष प्रगति सिंह ने छात्राओं को महिलाओं के लिए सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। डाक्टर विनोद सिंह ने बताया कि जब चाह होगी तब राह आसान होगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता किसान मोर्चा अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने किया, संचालन मंडल महामंत्री मुकेश सिंह ने किया।
नन्हकू सिंह, शुसील सिंह, राम अवध यादव, श्याम नारायण यादव, अनिल यादव , शतेन्द्र सिंह, उग्रसेन विश्व कर्मा , गनेश वर्मा, आदि सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।