जांजगीर चांपा 08 फरवरी 2023/ सूर्यवंशी समाज में सामाजिक परिवर्तन, समरसता एवं शिक्षा के प्रणेता संत शिरोमणि सहस राम देव का 71वां परिनिर्वाण दिवस 8 फरवरी बुधवार को उनके जन्मस्थली ग्राम जग महंत (नवागढ़) में मनाया जाएगा। मुख्य कार्यक्रम का आयोजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास स्थापित सहसराम प्रतिमा स्थल किया गया है जहां पर दोपहर ढाई बजे से कार्यक्रम प्रारंभ होगा जिसमें सूर्यवंशी समाज की अध्यक्ष एल.डी. गढ़वाल, पूर्व अध्यक्ष डॉ. जयपाल सिंह, अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य रमेश पैगवार, नगरपालिका अध्यक्ष जांजगीर भगवान दास गढ़ेवाल, रामकृष्ण सूर्यवंशी नगर पंचायत अध्यक्ष सारागांव, श्रीमती रेशमा विजय सूर्यवंशी नगर पंचायत अध्यक्ष बाराद्वार, रेवा राम सूर्यवंशी सहित समाज के गणमान्य नागरिक अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में जनमानस उपस्थित होंगे। सूर्यवंशी समाज जगमहन्त (नवागढ़) के द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम की जानकारी सेवानिवृत्त शिक्षक दुखु राम गोयल ने दी है।
Next Post
अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य रमेश पैगवार के मुख्य आतिथ्य में ग्राम कोस मंदा में हुआ शिक्षा सभा शिक्षादान महादान फाउंडेशन द्वारा ग्राम कोसमंदा में शिक्षा सभा का हुआ आयोजन
Wed Feb 8 , 2023