ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी ने महान विद्वान डा. हिम्मत सिंह सिन्हा के निधन पर किया शोक व्यक्त।
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877
डा. हिम्मत सिंह सिन्हा महान विद्वान एवं समाज को नई दिशा देने वाले थे : ब्रह्मचारी।
कुरुक्षेत्र, 8 फरवरी : देशभर में संचालित श्री जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष एवं श्री जयराम शिक्षण संस्थान के चेयरमैन ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के दर्शनशास्त्र के पूर्व अध्यक्ष एवं धर्म के मार्गदर्शक डा. हिम्मत सिंह सिन्हा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। ब्रह्मचारी ने कहा कि डा. सिन्हा लम्बे समय से श्री जयराम विद्यापीठ से जुड़े हुए थे। वे साहित्य जगत के प्रकांड विद्वान होने के साथ अनेक भाषाओं के ज्ञाता भी थे। गत वर्ष डा. हिम्मत सिंह सिन्हा को हरियाणा सरकार द्वारा सम्मानित किया गया था। चंडीगढ़ में हरियाणा साहित्य अकादमी की ओर से डा. हिम्मत सिंह सिन्हा को फक्रे हरियाणा सम्मान स नवाजा गया था। ब्रह्मचारी ने कहा कि वास्तव में डा. सिन्हा दुनिया में भारतीय दर्शन के महान चिंतकों में से एक हैं। वे 95 वर्ष की आयु में भी सक्रियता से कार्य कर रहे थे। ऐसा व्यक्तित्व समाज में मिलना बहुत मुश्किल होता है। उनका उर्दू, हिंदी व अंग्रेजी सहित कई भाषाओं पर अधिकार था। ब्रह्मचारी ने कहा कि सिन्हा समाज को नई दिशा दिखाने के साथ धर्म प्रचार में जुड़े हुए थे। उनके निधन के उपरांत हुई क्षति की पूर्ति नहीं हो सकती है।
परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी।