आज़मगढ़: 12 घण्टे के अन्दर पुलिस अभिरक्षा से फरार अभियुक्त मनोज गिरफ्तार


थाना दीदारगंज
12 घण्टे के अन्दर पुलिस अभिरक्षा से फरार अभियुक्त मनोज गिरफ्तार
थाना दीदारगंज पर पंजीकृत मु0अ0सं0 17/2023 धारा 379,411 भादवि से सम्बन्धित अभियुक्त मनोज कुमार गौतम पुत्र स्व0 प्रेमचन्द्र ग्राम चकब्राह्मनी थाना अहरौला जनपद आजमगढ़ आज सुबह 5.40 बजे थाना हवालात से उल्टी करने की बात पहरा पर नियुक्त कर्मचारी से कहकर हवालात से बाहर आया तथा उक्त पहरा कर्मचारी को धक्का देकर पुलिस फरार हो गया जिसके सम्बन्ध में मु0अ0सं0 20/23 धारा 224 भा0द0वि0 पंजीकृत किया गया।
गिरफ्तारी का विवरणः-
दिनांक- 08.02.2023 को प्रभारी निरीक्षक विजय प्रताप सिंह मय हमराह द्वारा मु0अ0सं0 17/2023 धारा 379,411 भादवि से सम्बन्धित अभियुक्त मनोज कुमार गौतम पुत्र स्व0 प्रेमचन्द्र ग्राम चकब्राह्मनी थाना अहरौला जनपद आजमगढ़ जो आज सुबह 5.40 बजे थाना हवालात से उल्टी करने की बात पहरा पर नियुक्त कर्मचारी से कहकर हवालात से बाहर आया तथा उक्त पहरा कर्मचारी को धक्का देकर फरार हो गया।
उक्त के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 20/23 धारा 224 भादवि का मुकदमा पंजीकृत करते हुए टीम गठित कर अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु सुरागरसी पतारसी की जा रही थी कि सूचना मिली उक्त फरार अभियुक्त डीह कैथौली नहर पुलिया के पास किसी का इन्तजार कर रहा है इस सूचना पर तत्काल प्रभारी मय हमरियाहान के डीह कैथौली नहर पुलिया के पास पकड़ लिया गया तथा उसने अपना नाम मनोज कुमार गौतम पुत्र स्व0 प्रेमचन्द्र ग्राम चकब्राह्मनी थाना अहरौला जनपद आजमगढ़ बताया जिसको समय करीब 7.05 बजे पुलिस हिरासत लिया गया। अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है।

पंजीकृत अभियोग–
1-मु0अ0सं0 20/23 धारा 224 भा0द0वि0 थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता –

  1. मनोज कुमार गौतम पुत्र स्व0 प्रेमचन्द्र ग्राम चकब्राह्मनी थाना अहरौला जनपद आजमगढ़
    आपराधिक इतिहास
    क्र0सं0 मु0अ0सं0 धारा थाना जनपद
    1 01/21 3/25 आर्म्स एक्ट अहरौला आजमगढ़
    2 17/23 379,411 भादवि दीदारगंज आजमगढ़
    3 20/23 224/23 दीदारगंज आजमगढ़

घटनास्थल- डीह कैथौली नहर पुलिया के पास
गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरणः-

  1. प्र0नि0 विजय प्रताप सिंह थाना दीदारगंज आजमगढ़
  2. का0 हिमांशू पाण्डेय थाना दीदारगंज आजमगढ़
  3. का0 कृष्ण कन्हैया गुप्ता थाना दीदारगंज आजमगढ़
  4. का0 अनूप कुमार यादव थाना दीदारगंज आजमगढ़
  5. का0 दुर्गेश कुमार थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

चार राज्यों से नामधारी संगत ने कुरूक्षेत्र पहुंच कर चतुर्वेद पारायण यज्ञ में डाली आहूति

Thu Feb 9 , 2023
चार राज्यों से नामधारी संगत ने कुरूक्षेत्र पहुंच कर चतुर्वेद पारायण यज्ञ में डाली आहूति। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 नामधारी संगत ने महर्षि दयानन्द सरस्वती को युगपुरूष बताया।यज्ञ से सभी को लाभ मिलना बताया। कुरूक्षेत्र, 9 फरवरी : धर्मक्षेत्र-कुरूक्षेत्र के ब्रहमसरोवर पर महर्षि दयानन्द सरस्वती […]

You May Like

Breaking News

advertisement