थाना मेंहनाजपुर
आवास आवंटन के दौरान गोली मारकर हत्या करने वाले अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु 25000/- का पुरस्कार घोषित
➡️ दिनांक 24.01.2023 को ग्राम पंचायत दक्षिण का पूरा थाना मेहनाजपुर के पंचायत भवन में आवास आवंटन को लेकर ग्राम पंचायत सचिव प्रदीप कुमार द्वारा आयोजित खुली बैठक में शिवशंकर सिंह उर्फ घुरे सिंह (पूर्व प्रधान मेहनाजपुर), जितेंद्र यादव निवासी औंडिहार, थाना सैदपुर, गाजीपुर, बबन सिंह उर्फ विजय सिंह व सोनू सिंह निवासी औंडिहार कला महमूदपुर गाजीपुर द्वारा अपात्रों को आवास आवंटन कराने का दबाव बनाया गया। जिसका विरोध प्रदीप सिंह इत्यादि द्वारा करने पर राइफल से फायरिंग की गई। जिसमें प्रदीप सिंह उर्फ भीम सिंह व सवेन्दू सिंह उर्फ मुन्ना की जांघ में गोली लग गई। तथा हिमांशु सिंह उर्फ बेटू की गोली लगने से मृत्यु हो गयी थी।
➡️ वादी की तहरीर के आधार पर थाना मेंहनाजपुर पर मु.अ.सं. 15/23 धारा 34/302/307/427/506 भादवि व 7 दंड विधि संसोधन अधिनियम 2013 बनाम शिवशंकर सिंह उर्फ घूरे (पूर्व प्रधान), जितेन्द्र यादव, बब्लू सिंह, सोनू सिंह के विरुद्ध पंजीकृत कर विवेचना प्रचलित की गई।
➡️ दिनांक 24.01.2023 से मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त सोनू सिंह उर्फ सुशील सिंह पुत्र अजय सिंह निवासी औंडिहार कला महमूदपुर थाना सैदपुर गाजीपुर फरार चल रहा है।
➡दिनांक- 09.02.2023 को पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ अनुराग आर्य द्वारा मुकदमा उपरोक्त में वांछित/फरार अभियुक्त सोनू सिंह उर्फ सुशील सिंह पुत्र अजय सिंह निवासी औंडिहार, कला महमूदपुर थाना सैदपुर गाजीपुर की गिरफ्तारी हेतु जनपद स्तर से अभियुक्त पर 25 हजार का नकद पुरस्कार घोषित किया गया।