टावरों से बैट्री व अन्य उपकरण चोरी करने वाले अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु 25000/- का पुरस्कार घोषित
➡️ दिनांक 29.12.2022 को थानाक्षेत्र कंधरापुर के सेहदा स्थित इण्डस कम्पनी के टावर से अमरान 600AH की बैट्री की चोरी हुआ था जिसके सम्बन्ध में मु.अ.सं. 311/2022 धारा 379,411,413, 414 भा.द.वि. थाना कन्धरापुर आजमगढ़ पर पंजीकृत है।
➡️ दिनांक 20.01.2023 की रात्रि में थानाक्षेत्र सिधारी के राउत मऊ स्थित बीएसएनएल टावर से टावर का जनरेटर सेल, बैटरी, डायनेमो, इनवर्टर, 24 पीस बैटरी, 500 मीटर केबल व पावर टूल्स इत्यादि की चोरी हुई थी जिसके सम्बन्ध में मु.अ.सं. 47/2023 धारा 379,411,413, 414 भा.द.वि. थाना सिधारी आजमगढ़ पर पंजीकृत है।
➡️दिनांक 22.01.2023 की रात्रि में थानाक्षेत्र जहानागंज के गोधौरा स्थित इण्डस कम्पनी के टावर से एक्साइड कंपनी का 24 सेल चोरी हुआ था। जिसके सम्बन्ध में मु.अ.सं. 34/23 धारा 379,411,413, 414 भा.द.वि. थाना जहानागंज आजमगढ़ पर पंजीकृत है।
➡️ अभियुक्त के विरुद्ध थाना फूलपुर पर भी मु.अ.सं. 26/2023 धारा 379,411,413, 414 भा.द.वि. थाना फूलपुर आजमगढ़।
➡️ मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त संतोष कुमार गुप्ता पुत्र नन्दलाल गुप्ता निवासी कस्बा मेंहनगर आजमगढ़ फरार चल रहा है।
➡दिनांक- 10.02.2023 को पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ अनुराग आर्य द्वारा मुकदमा उपरोक्त में वांछित/फरार अभियुक्त संतोष गुप्ता पुत्र नन्दलाल गुप्ता निवासी मेंहनगर आजमगढ़ की गिरफ्तारी हेतु जनपद स्तर से अभियुक्त पर 25 हजार का नकद पुरस्कार घोषित किया गया।