बंद रहेंगी मुर्गा और मीट की दुकानें महाशिवरात्रि के दिन
आजमगढ़ बिलरियागंज महाशिवरात्रि का पर्व जैसे जैसे नजदीक आ रहा, वैसे-पुलिस प्रशासन की तैयारियां भी तेज हो गई हैं। यह पर्व शांति पूर्वक से संपन्न कराने के लिए शाम गुरुवार बिलरियागंज थाना प्रागंण में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसमें थानाध्यक्ष ने निर्देश दिया कि शिवरात्रि पर्व के दिन क्षेत्र में मुर्गा, मीट, मछली आदि की दुकानें बंद रहेंगी।
बिलरियागंज एस ओ ब्रह्मादीन पांडेय ने कहा कि महाशिवरात्रि का पर्व क्षेत्र में धूमधाम से मनाया जाता है। इस दौरान क्षेत्र के कई बड़े शिवमंदिरों में भव्य मेला भी आयोजित किया जाता है। साथ ही शिव की बारात भी निकाली जाती है। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग शिव बाराज में इकट्ठा होते हैं। ऐसे में मुर्गा, मीट और मछली की दुकानों को बंद रखने का निर्देश दिया गया है। थानाध्यक्ष ने शांति समिति के सदस्यों को भी सतर्क रहने का निर्देश दिया। एसओ ने कहा कि बैठक में सभी संभ्रांत लोगों को शांति बनाए रखने में सहयोग के लिए बुलाया जाता है। बैठक में पूर्व चेयरमैन मो. आरिफ खान,अमित गुप्ता, अरविंद गुप्ता, प्रधान सुहैल, हरिलाल यादव आदि मौजूद रहे।