![](https://vvnewsvaashvara.in/wp-content/uploads/2023/02/IMG-20230214-WA0020.jpg)
रोटरी क्लब रॉयल फिरोजपुर की ओर से दिव्यांग व्यक्तियों के लिए व्हीलचेयर भेंट की
फिरोजपुर 14 फरवरी [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]:=
रोटरी क्लब रॉयल फिरोजपुर की ओर से दिव्यांग और जरूरतमंद व्यक्तियों के लिए गुरुद्वारा ख्वाजा खडक साहेब मैं जाकर व्हीलचेयर भेंट की। श्री संदीप तिवारी क्लब के अध्यक्ष ने बताया कि हमें जानकारी मिली थी दिव्यांग और जरूरतमंद व्यक्तियों के लिए व्हीलचेयर की जरूरत है हमारी क्लब ने तुरंत फैसला करके गुरुद्वारा में व्हीलचेयर भेंट की इसके लिए गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने क्लब का शुक्रिया अदा किया। हमारे क्लब का मानना है कि किसी जरूरतमंद को खुश करने के प्रयास का ही फल खुशी है।
इस मौके पर श्री संदीप तिवारी के साथ संदीप पुरी कोषाध्यक्ष, राजीव शर्मा राय और विकास बजाज इत्यादि उपस्थित थे।