बरेली:थाना हाफिजगंज क्षेत्र में शमशान भूमि के पास नर कंकाल मिलने से मचा हड़कंप

थाना हाफिजगंज क्षेत्र में शमशान भूमि के पास नर कंकाल मिलने से मचा हड़कंप

दीपक शर्मा (संवाददाता)

बरेली : थाना हाफिजगंज क्षेत्र में श्मशान भूमि के पास खेत में काम कर रहे किसानों को एक नर कंकाल पड़ा दिखाई दिया, जिसे देखकर हड़कंप मच गया। तुरंत ही खेत में काम कर रहे किसानों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार को हाफिजगंज श्मशान भूमि के पास प्रभु दयाल गुप्ता के खेत में मजदूर गेहूं की फसल काट रहे थे, इस दौरान उन्होंने खेत में एक नर कंकाल को पड़े हुए देखा, जिसे देखकर हड़कंप मच गया। तुरंत ही उन लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। घटना की सूचना पर हाफिजगंज पुलिस मौके पर पहुंच गई।
कंकाल काफी पुराना बताया जा रहा है क्योंकि शरीर पूरी तरह से गल चुका था। शरीर के कपड़े उधड़ चुके थे। पुलिस ने कंकाल की पहचान कराने की कोशिश की, लेकिन कोई कामयाबी हाथ नहीं लगी। उसके बाद पंचनामा भरकर कंकाल को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पुलिस जांच में जुट गई है।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बरेली: अग्निशमन सेवा समिति स्मृति दिवस के उपलक्ष्य में लोगों को जागरूक किया तथा शहीदों को किया गया नमन

Fri Apr 14 , 2023
अग्निशमन सेवा समिति स्मृति दिवस के उपलक्ष्य में लोगों को जागरूक किया तथा शहीदों को किया गया नमन दीपक शर्मा (संवाददाता) बरेली : अग्निशमन सेवा स्मृति दिवस के उपलक्ष्य में लोगों को जागरूक किया गया। इसके लिए राष्ट्रीय अवसंरचना के विकास के लिए अग्नि सुरक्षा अग्निशमन विभाग द्वारा बाइक रैली […]

You May Like

Breaking News

advertisement