गैंगेस्टर एक्ट में वांछित/फरार 18 अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु 25-25 हजार रूपये का पुरस्कार घोषित

प्रेस-विज्ञप्ति
गैंगेस्टर एक्ट में वांछित/फरार 18 अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु 25-25 हजार रूपये का पुरस्कार घोषित

आज दिनांक- 14.04.2023 को *पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ अनुराग आर्य* द्वारा जनपद आजमगढ़ के *थाना दीदारगंज, सरायमीर, रानी की सराय, सिधारी व अतरौलिया पर गैंगेस्टर एक्ट के अभियोगों में वांछित/फरार 18 अपराधियों* की गिरफ्तारी हेतु *जनपद स्तर से प्रत्येक अभियुक्त पर 25-25 हजार रूपयें का पुरस्कार* घोषित किया गया। जिनका विवरण निम्नवत है-

थाना दीदारगंज-
➡ थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़ पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 65/2023 धारा 3(1) गैंगेस्टर एक्ट में वांछित/फरार चल रहें अभियुक्त 1. मोतीलाल गुप्ता पुत्र स्व0 रामदेव निवासी मित्तूपुर थाना पवई, आजमगढ़, 2. हृदेश कुमार यादव पुत्र सूर्यबली यादव निवासी जपटापुर पकड़ी थाना सरायख्वाजा जनपद जौनपुर, 3. श्यामलाल यादव पुत्र बांकेलाल यादव निवासी संग्राम पुर, थाना दीदारगंज, आजमगढ़, 4. बालकिशुन राजभर पुत्र स्व0 लहुरी राजभर निवासी इमादपुर थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़, 5. गणेश उर्फ बुल्ला पुत्र रामदेव उर्फ महादेव निवासी अरनौला, थाना दीदारगंज, जनपद आजमगढ़, 6. मनोज सिंह पुत्र रामअवध सिंह निवासी कबुतरा थाना तरवां, जनपद आजमगढ़, 7. संजीव कुमार सिंह उर्फ बन्टू सिंह पुत्र काशीनाथ सिंह निवासी महुवारी थाना तरवां जनपद आजमगढ़ के ऊपर गिरफ्तारी हेतु 25-25 हजार रूपये का इनाम घोषित किया गया है।
➡ उपरोक्त अभियुक्तों के विरूद्ध जनपद आजमगढ़ में दर्जनों आपराधिक मुकदमें दर्ज है। उपरोक्त गैंग के सदस्यों द्वारा अपने आर्थिक, भौतिक एवं दुनियाबी लाभ हेतु अवैध जहरीली शराब का निर्माण, परिवहन व बिक्री जैसे जघन्य अपराध कारित करते है। इस गिरोह का जनमानस में भय एवं आतंक व्याप्त है।

थाना सरायमीर-
➡ थाना सरायमीर जनपद आजमगढ़ पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 96/2023 व 76/23 धारा 3(1) गैंगेस्टर एक्ट उ0प्र0 में वांछित/फरार चल रहें अभियुक्त 1. अब्दुल समद उर्फ बाबू पुत्र स्व0 शब्बीर, निवासी सिकरौर सहबरी, थाना सरायमीर, आजमगढ़, 2. जावेद पुत्र राजू उर्फ निरहू, निवासी सिकरौर सहबरी, थाना सरायमीर, आजमगढ़, 3. सरफराज पुत्र स्व0 मुस्तफा निवासी लहबरिया थाना गम्भीरपुर, आजमगढ़, 4. नसीम अहमद पुत्र मैनुद्दीन निवासी शेरवा थाना सरायमीर, जनपद आजमगढ़, 5. परवेज अहमद पुज्ञत्र असफाख अहमद निवासी शेरवा, थाना सरायमीर जनपद आजमगढ़ के ऊपर गिरफ्तारी हेतु 25-25 हजार रूपये का इनाम घोषित किया गया है।
➡ उपरोक्त अभियुक्तों के विरूद्ध जनपद आजमगढ़ में कई आपराधिक मुकदमें दर्ज है। उपरोक्त गैंग के सदस्यों द्वारा अपने आर्थिक, भौतिक एवं दुनियाबी लाभ हेतु फर्जी दस्तावेज बनाकर धोखाधड़ी से जमीन की खरीद फरोख्त करने जैसे जघन्य अपराध कारित करते है। इस गिरोह का जनमानस में भय एवं आतंक व्याप्त है।

थाना रानी की सराय-
➡ थाना रानी की सराय जनपद आजमगढ़ पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 68/2023 धारा 3(1) गैंगेस्टर एक्ट उ0प्र0 में वांछित/फरार चल रहें अभियुक्त 1. सोनू नट उर्फ जावेद पुत्र जहीर निवासी फत्तेपुर थाना मेंहनगर, आजमगढ़, 2. संतोष यादव पुत्र निरंजन यादव निवासी समसुद्दीनपुर थाना जहानागंज, आजमगढ़, 3. संतोष पासी पुत्र रामपलट पासी निवासी समस्तीपुर समसुद्दीनपुर, थाना जहानागंज, आजमगढ़ के ऊपर गिरफ्तारी हेतु 25-25 हजार रूपये का इनाम घोषित किया गया है।
➡ उपरोक्त अभियुक्तों के विरूद्ध जनपद आजमगढ़ में दर्जनों आपराधिक मुकदमें दर्ज है। उपरोक्त गैंग के सदस्यों द्वारा अपने आर्थिक, भौतिक एवं दुनियाबी लाभ हेतु गोवध, चोरी व हत्या का प्रयास जैसे जघन्य अपराध कारित करते है। इस गिरोह का जनमानस में भय एवं आतंक व्याप्त है।

थाना सिधारी-
➡ थाना सिधारी जनपद आजमगढ़ पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 72/2023 धारा 3(1) गैंगेस्टर एक्ट उ0प्र0 में वांछित/फरार चल रहें अभियुक्त 1. कलीम पुत्र स्व0 इस्लाम निवासी शाहपुर नेवादा, थाना जीयनपुर, आजमगढ़, 2. एकलाख पुत्र नेयाज निवासी बरामदपुर थाना जहानागंज, आजमगढ़ के ऊपर गिरफ्तारी हेतु 25-25 हजार रूपये का इनाम घोषित किया गया है।
➡ उपरोक्त अभियुक्तों के विरूद्ध जनपद आजमगढ़ में अनेकों आपराधिक मुकदमें दर्ज है। उपरोक्त गैंग के सदस्यों द्वारा अपने आर्थिक, भौतिक एवं दुनियाबी लाभ हेतु गोवध, पशुक्रुरता, चोरी व हत्या का प्रयास जैसे जघन्य अपराध कारित करते है। इस गिरोह का जनमानस में भय एवं आतंक व्याप्त है।

थाना अतरौलिया-
➡ थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ़ पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 84/2023 धारा 3(1) गैंगेस्टर एक्ट उ0प्र0 में वांछित/फरार चल रहें अभियुक्त 1. पवन यादव पुत्र राधेश्याम यादव निवासी सेल्हरापट्टी थाना अतरौलिया, आजमगढ़ के ऊपर गिरफ्तारी हेतु 25 हजार रूपये का इनाम घोषित किया गया है।
➡ उपरोक्त अभियुक्त द्वारा किशोरी के साथ दुष्कर्म करकें हत्या कर साक्ष्य मिटाने जैसी जघन्य अपराध कारित करता है।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

गैंगेस्टर एक्ट में वांछित/फरार 04 अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु 10-10 हजार रूपये का पुरस्कार घोषित

Fri Apr 14 , 2023
थाना-सरायमीरगैंगेस्टर एक्ट में वांछित/फरार 04 अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु 10-10 हजार रूपये का पुरस्कार घोषित➡ थाना सरायमीर जनपद आजमगढ़ पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 80/2023 धारा 3(1) गैंगेस्टर एक्ट में वांछित चल रहें गैंग लीडर हमदान शेख पुत्र अकील उर्फ अकिब के गैंग के सदस्य अभुजर पुत्र शहबीर, अब्दुल पुत्र शब्बीर, आकिब […]

You May Like

Breaking News

advertisement