सपा ने मेयर पद के लिए बरेली से संजीव सक्सेना पर भरोसा जताया है
दीपक शर्मा (संवाददाता)
बरेली : उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव की आरक्षण सूची जारी होने के बाद सियासी दलों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी है। इसी कड़ी में समाजवादी पार्टी ने भी निकाय चुनाव को लेकर तैयारियां तेज कर दी है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी पार्टी ने निकाय चुनाव को लेकर नगर निगम के मेयरों के छह और नामों का ऐलान कर दिया है। बरेली से संजीव सक्सेना को उम्मीदवार बनाया है।
जिसमें बरेली से संजीव सक्सेना, मथुरा से पंडित तुलसी राम शर्मा, वाराणसी से ओपी सिंह, आगरा से ललिता जाटव, अलीगढ़ से जमीर उल्ला खां पूर्व विधायक और गाजियाबाद से नीलम गर्ग के नाम शामिल हैं। बरेली में महापौर पद को लेकर सपा की घोषणा के बाद अब संजीव सक्सेना भाजपा के सामने चुनौती बनेगें। हांलाकि संजीव सक्सेना लंबे समय से सपा से जुड़े रहे हैं। लगातार सपा में सक्रिय रहने के कारण उन्हें प्रत्याशी के तौर पर उतारा गया है। कांग्रेस, भाजपा और आम आदमी पार्टी ने अपने महापौर पद के प्रत्याशियों की घोषणा नहीं की है। भाजपा खेमे में अपनी जीत बरकरार रखने के लिए किस पर दाव लगाना है इस पर मंथन चल रहा है। 17अप्रैल से नामांकन प्रकिया शुरू हो जाएगी।