सहारनपुर-ब्यास तथा हज़रत निज़ामुद्दीन-ब्यास के लिए चलेगी अनारक्षित स्पेशल रेलगाड़ियाँ

सहारनपुर-ब्यास तथा हज़रत निज़ामुद्दीन-ब्यास के लिए चलेगी अनारक्षित स्पेशल रेलगाड़ियाँ।

फिरोजपुर 07 जून [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]:=

श्री दीपक कुमार मुख्य जनसंपर्क अधिकारी की ओर सर्वसंबंधित को सूचित किया जाता है कि रेलयात्रियो के सुविधाजनक आवागमन हेतु रेलवे ने हज़रत निज़ामुद्दीन-ब्यास तथा सहारनपुर-ब्यास के लिए निम्नानुसार अनारक्षित स्पेशल रेलगाड़ियाँ चलाने का निर्णय लिया है।

· 04039/04040 हज़रत निज़ामुद्दीन-ब्यास-हज़रत निज़ामुद्दीन अनारक्षित स्पेशल रेलगाड़ी (कुल 02 फेरे)

04039 हज़रत निज़ामुद्दीन-ब्यास अनारक्षित स्पेशल रेलगाड़ी दिनाँक 29.06.2023 को हज़रत निज़ामुद्दीन से साँय 07:40 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 04.05 बजे ब्यास पहूँचेगी | वापसी दिशा में 04040 ब्यास- हज़रत निज़ामुद्दीन अनारक्षित स्पेशल दिनाँक 02.07.2023 को ब्यास से रात्रि 09.00 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 04.00 बजे हज़रत निज़ामुद्दीन पहूँचेगी| सामान्य श्रेणी के डिब्बो वाली यह स्पेशल रेलगाड़ी मार्ग मे नई दिल्ली, सब्जी मण्डी, अंबाला कैंट जं०, लुधियाना जं०, तथा जलंधर सिटी स्टेशनो पर दोनों दिशाओ मे रुकेगी|

· 04511/04512 सहारनपुर-ब्यास-सहारनपुर अनारक्षित स्पेशल रेलगाड़ी (कुल 02 फेरे)

04511 सहारनपुर-ब्यास अनारक्षित स्पेशल रेलगाड़ी दिनाँक 30.06.2023 को सहारनपुर से रात्रि 08:50 बजे प्रस्थान कर अगले दिन तड़के 02.15 बजे ब्यास पहूँचेगी | वापसी दिशा में 04512 ब्यास- सहारनपुर अनारक्षित स्पेशल दिनाँक 02.07.2023 को ब्यास से साँय 03.00 बजे प्रस्थान कर उसी दिन रात्रि 08.20 बजे सहारनपुर पहूँचेगी। सामान्य श्रेणी के डिब्बो वाली यह स्पेशल रेलगाड़ी मार्ग मे यमुनानगर जगाधरी, जगाधरी वर्कशॉप, अंबाला कैंट जं०,लुधियाना जं० तथा जलंधर सिटी स्टेशनो पर दोनों दिशाओ मे रुकेगी।

मुंबई सेंट्रल- नई दिल्ली के बीच चलगी ए॰ सी॰ स्पेशल रेलगाड़ी।

सर्वसंबंधित को सूचित किया जाता है कि रेलयात्रियो के सुविधाजनक आवागमन हेतु रेलवे मुंबई सेंट्रल- नई दिल्ली के बीच स्पेशल रेलगाड़ी संख्या 09003/09004 का संचालन निम्नानुसार करेगी।

09003 मुंबई सेंट्रल- नई दिल्ली स्पेशल रेलगाड़ी दिनाँक 09.06.2023, 16.06.2023 तथा 23.06.2023 को मुंबई सेंट्रल से साँय 04.00 बजे प्रस्थान कर अगले दिन दोपहर 12:30 बजे नई दिल्ली पहूँचेगी | वापसी दिशा में 09004 नई दिल्ली- मुंबई सेंट्रल स्पेशल दिनाँक 10.06.2023, 17.06.2023 तथा 24.06.2023 को नई दिल्ली से दोपहर 02.10 बजे प्रस्थान कर अगले दिन पूर्वाह्न 11.40 बजे मुंबई सेंट्रल पहूँचेगी| वानानुकूलित श्रेणी के डिब्बो वाली यह स्पेशल रेलगाड़ी मार्ग मे बोरीवली, सूरत, वडोदरा, रतलाम, कोटा तथा मथुरा ज॰ स्टेशनो पर दोनों दिशाओ मे रुकेगी|

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बरेली: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी के अभियान में एक वांछित अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Thu Jun 8 , 2023
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी के अभियान में एक वांछित अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार दीपक शर्मा (संवाददाता) बरेली : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा चलाए जा रहे अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी को चलाए जा रहे अभियान में थाना पुलिस ने […]

You May Like

advertisement