जफर अंसारी
लालकुआं
भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत जयंती समारोह समिति उत्तराखंड के मुख्य संयोजक व पूर्व दर्जा राज्य मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता गोपाल सिंह रावत ने अपने कार्यालय पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि आज चुनाव प्रचार के अंतिम दिन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का हल्द्वानी में हुआ रोड शो ऐतिहासिक था जिसमें हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। उन्होंने बताया कि सर्वप्रथम हेलीपैड पर पहुंचकर सीएम धामी को गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया गया। जिसके बाद बड़ी संख्या में लोग उनके रोड शो में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बदौलत हिंदुस्तान को आज अंतर्राष्ट्रीय पहचान मिली है वही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की विकास कार्यों की नीति से प्रभावित होकर लोग भाजपा में शामिल हो रहे हैं। इस बार के लोकसभा चुनाव ऐतिहासिक होंगे जिसमें नैनीताल सीट से भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट 5 से 6 लाख वोटो के मार्जन से जीत दर्ज करेंगे।