अररिया बिहार:एनसीपी ने अगस्त क्रांति दिवस पर केन्द्र सरकार की नीतियों के खिलाफ किया प्रदर्शन

एनसीपी ने अगस्त क्रांति दिवस पर केन्द्र सरकार की नीतियों के खिलाफ किया प्रदर्शन

अररिया
फारबिसगंज में बिहार प्रदेश राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के आह्वान पर फारबिसगंज प्रखंड तथा नगर इकाई द्वारा केन्द्र सरकार की नीतियों के खिलाफ में स्टेशन चौक पर बुधवार को प्रदर्शन किया और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।पार्टी के प्रदेश महासचिव मनोज जायसवाल के नेतृत्व में स्टेशन चौक स्थित स्वतंत्रता सेनानी पंडित रामदेनी तिवारी द्विजदेनी के स्मारक स्थल पर संकल्प सह आंदोलन का ऐलान किया गया। पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के इस्तीफा और भाजपा हटाओ भारत बचाओ का नारा देते हुए नीतियों के खिलाफ आंदोलन का संकल्प लिया।मौके पर पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष विवेकानंद सिंह, नगर अध्यक्ष मोहम्मद गालिब आजाद ने कहा कि देश में बेरोजगारी दूर करने की प्रधानमंत्री की घोषणा जहां कागजी साबित हुई है। महंगाई इस कदर बढ़ा हुआ है कि गरीबों का जीना मुहाल हो गया है।वहीं प्रदेश महासचिव मनोज कुमार जायसवाल ने कहा कि अंग्रेजी हुकूमत से तंग और तबाह भारत के स्वतंत्रता सेनानियों ने 9 अगस्त 1942 को अंग्रेजों भारत छोड़ो का नारा दिया था। आज राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के द्वारा 9 अगस्त 2023 को भारत बचाओ भाजपा हटाओ के नारा के साथ राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने संपूर्ण भारत में आंदोलन चलाने का निर्णय लिया है। श्री जायसवाल ने कहा कि बेरोजगारी, चरम छू रही महंगाई,किसानों पर हो रहे जुल्म, किसानों के उत्पादित अनाज का उचित मूल्य नहीं मिलना तथा मणिपुर की घटना पर प्रधानमंत्री सहित भाजपा के तमाम नेताओं ने चुप्पी साथ लिया है।जिसके खिलाफ राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी आंदोलन करेगी। महापुरुषों के प्रतिमा स्थल पर एनसीपी कार्यकर्ताओं के द्वारा माल्यार्पण किया गया तथा कार्यकर्ताओं को शपथ दिलाया गया।
मौके पर एनसीपी के संतोष साह, एजाज अंसारी, मो. हामिद, सुरेश साह, पितांबर झा,कन्हैया राय, मो. तमन्ना,भोला मंडल,जितेंद्र पासवान, सुनील कुमार,नवीन प्रसाद,जयकांत शर्मा,मो. जलील, मो. शमीम,नईम अहमद आदि मौजूद थे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अररिया बिहार:एनवाईकेएस ने शुरू किया मेरी माटी मेरा देश अभियान

Thu Aug 10 , 2023
एनवाईकेएस ने शुरू किया मेरी माटी मेरा देश अभियान अररियादेश के वीर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों के सम्मान में संपूर्ण देश में 9 अगस्त से 15 अगस्त के बीच भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा मेरी माटी मेरा देश अभियान चलाया जा रहा है।जिस के तहत नेहरू […]

You May Like

Breaking News

advertisement