हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877
छाया – वीनू विनायक कौशिक।
कुरुक्षेत्र : हर घर तिरंगा’ भारत की आज़ादी के उपलक्ष्य में लोगों को अपने घर पर तिरंगा झंडा फहराने के लिए प्रोत्साहित करने हेतु ‘आज़ादी महोत्सव पर महादेव गौशाला के तत्वावधान में एक अभियान चला कर महादेव गौशाला से जुड़े सदस्यों के घर पर राष्ट्रीय ध्वज पहुंचाया गया तिरंगे के साथ हमारा संबंध सदैव व्यक्तिगत की बजाए औपचारिक और संस्थागत रूप में अधिक रहा है। स्वतंत्रता दिवस पर एक राष्ट्र के रूप में झंडे को सामूहिक रूप से घर पर लगाना न केवल तिरंगे के साथ हमारे व्यक्तिगत संबंध का प्रतीक है बल्कि यह राष्ट्र निर्माण में हमारी प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है। यह पहल लोगों के दिलों में देशभक्ति की भावना जागृत करने और भारत के राष्ट्रीय झंडे के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए की गई है। सदस्यों की व्यस्तता को देखते हुए डंडे समेत राष्ट्रीय ध्वज को उनके घर पर पहुंचाया गया और उन से निवेदन किया गया की
इस महत्वपूर्ण अवसर पर आप अपने घर पर तिरंगा लगाएं और उसकी सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर डालें महादेव गौशाला समिति के प्रधान श्री सुरेन्द्र गोयल ने कहा कि महादेव गौशाला से जुड़े अधिक से अधिक लोगों को श्री महादेव गौशाला समिति की ओर से सभी सदस्यों को तिरंगा झंडा घर पर पहुंचाया जा रहा है समय अभाव के कारण यदि हम किसी के घर नहीं पहुंच पाये तो वह तिरंगा खरीद कर अपने घर पर अवश्य लगाएं यह अभियान राष्ट्रप्रेम को समर्पित हैं देश पर कुर्बान होने वाले अमर बलिदानियों के वलिदान को हम भुला नहीं सकते हमारे लिए तिरंगे का मान सर्वोपरि है जिसके लिए शहीदों ने अपना बलिदान दिया इसलिए भारत के प्रत्येक नागरिक को अपने घर पर तिरंगा अवश्य लगाना चाहिए
कुछ नशा तिरंगे की आन का है, कुछ नशा मातृभूमि की शान का है,
हम लहराएंगे हर जगह यह तिरंगा, नशा यह हिंदुस्तान के सम्मान का है।