आज़मगढ़: स्वतंत्रता संग्राम का इतिहास भारतवासियों की एकता की स्याही से लिखा गया है- संत रंजन उपजिला मजिस्ट्रेट

पूरा देश 77वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इस मौके पर
उपजिलाधिकारी मेहनगर ने तहसील प्रागंण में ध्‍वजारोहण किया।

तदुपरांत मीटिंग हाल में अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सैनानियों के परिजनों को सम्मानित भी तहसील प्रशासन द्वारा किया गया।

अमृत महोत्सव कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए

उपजिलाधिकारी मेहनगर संत रंजन ने कहाँ कि भारत की आजादी की लड़ाई सिर्फ एक देश को विदेशी साम्राज्य से मुक्त कराने की लड़ाई नहीं थी बल्कि इसके अनेक सामाजिक, आर्थिक, नैतिक और राजनैतिक पहलू थे। इस लड़ाई से न्याय और लोकतंत्र का अमृत निकला। वास्तव में यह मानवता को तरह-तरह के अत्याचारों और अन्यायों से मुक्त कराने की बड़ी लड़ाई थी, जिसका संदेश पूरी दुनिया में गया।

अमृत महोत्सव कार्यक्रम को संबोधित करते हुए तहसीलदार राजकुमार ने कहाँ कि आजादी की लड़ाई में लाखों लोगों ने अपनी जान की बाजी लगा दी थी। महान सपूतों का पावन स्मरण करते हुए मैं सभी सभी शहीदों को नमन करता हूं। हजारों विभूतियों की शहादत हमें देश के लिए सर्वोच्च बलिदान की प्रेरणा देती रहेगी। हमारा सौभाग्य है कि आजादी की लड़ाई का नेतृत्व करने वाले अनेक महान नेता आजाद देश के नवनिर्माण का नेतृत्व भी करते रहे। मैं उन पुरखों की याद करते हुए नई पीढ़ी को बलिदान और योगदान की गौरवशाली विरासत से जोड़ना चाहता हूं।

न्यायिक मजिस्ट्रेट गंगवार ने कहाँ कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, पंडित जवाहरलाल नेहरू, डॉ. राजेन्द्र प्रसाद, डॉ. भीमराव अम्बेडकर, लाल बहादुर शास्त्री, नेताजी सुभाष चन्द्र बोस, सरदार वल्लभ भाई पटेल, लाल-बाल-पाल, मौलाना अबुुल कलाम आजाद जैसी विभूतियों ने राष्ट्रीय स्तर पर नेतृत्व दिया था। हमारे देश को स्वतंत्रता दिलाने में अनेक स्वतंत्रता सेनानियों का योगदान भी स्वर्ण अक्षरों में दर्ज है। मैं इन सभी को सादर नमन करता हूं। स्वतंत्रता संग्राम का इतिहास भारतवासियों की एकता की स्याही से लिखा गया है। देश में जाति-धर्म-सम्प्रदाय-संस्कृति आदि विविधताओं के बावजूद भारतवासियों में साथ रहने और साथ मिलकर चुनौतियों का सामना करने की अद्भुत क्षमता रही है। सर्वधर्म-समभाव वाली हमारी एकजुटता के कारण भारत की एकता और अखण्डता मजबूत बनी रही। आजाद भारत का गौरवशाली संविधान कहता है कि भारत देश राज्यों का संघ है, इसीलिए भारत सरकार को संघ की सरकार कहा गया है। इसका मतलब है कि कोई एक राज्य भी यदि संकट में है तो यह उस राज्य की निजी समस्या नहीं बल्कि पूरे देश की चिंता का विषय है।
देश की आजादी और संविधान प्रदत्त अधिकार सबके लिए हैं और जब तक सब भारतवासी उनका समुचित उपयोग कर पाएंगे, तभी तक हमारी आजादी सुरक्षित रह पाएगी। प्रत्येक राज्य को और देश के प्रत्येक नागरिक को सशक्त बनाकर ही देश को मजबूत बनाया जा सकता है।


अमृत महोत्सव कार्यक्रम के मौके पर नायब तहसीलदार मयंक मिश्रा ने अपने संबोधन में कहाँ कि आजाद भारत का गौरवशाली संविधान कहता है कि भारत देश राज्यों का संघ है, इसीलिए भारत सरकार को संघ की सरकार कहा गया है। इसका मतलब है कि कोई एक राज्य भी यदि संकट में है तो यह उस राज्य की निजी समस्या नहीं बल्कि पूरे देश की चिंता का विषय है।
देश की आजादी और संविधान प्रदत्त अधिकार सबके लिए हैं और जब तक सब भारतवासी उनका समुचित उपयोग कर पाएंगे, तभी तक हमारी आजादी सुरक्षित रह पाएगी। प्रत्येक राज्य को और देश के प्रत्येक नागरिक को सशक्त बनाकर ही देश को मजबूत बनाया जा सकता है।

इस मौके पर तहसील के सभी राजस्व निरीक्षक व लेखपाल सहित समस्त स्टाप महजूद रहें

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आज़मगढ़: वर्तमान परिस्थितियों में लोकतंत्र और संवैधानिक चुनौतियों का एकजुट होकर दृढ़ता से मुकाबला करें यही स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के प्रति हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी - मनोज कुमार सिंह

Tue Aug 15 , 2023
आजमगढ़ 15 अगस्त 2023 जिला कांग्रेस कार्यालय पर जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने 77वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर झंडारोहण किया। कांग्रेसियों ने तिरंगे को सलामी दी और राष्ट्रगान गाया। जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने कहा हमारे अनगिनत स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और बलिदानियों ने जीवन भर संघर्ष कर […]

You May Like

Breaking News

advertisement