बरदाहा पुलिस ने फरार आरोपित सहित छह को गिरफ्तार कर भेजा जेल
अररिया बरदाहा ओपी थाना पुलिस ने अलग अलग मामलों में फरार आरोपी सहित छह लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा। थानाध्यक्षा जूली कुमारी की अगुवाई में पुलिस बलों के साथ छापेमारी कर नामजद फरार अभियुक्त कारु मंडल उर्फ अरुण और संतोष मंडल दोनों के पिता सहादुर मंडल को पोठिया वार्ड नंबर 10 से गिरफ्तार किया।दोनों की गिरफ्तारी सिकटी बरदाहा कांड संख्या 242/22 दिनांक 10/09/22 मामले में की गई।वहीं महानंद ततमा पिता -स्व. झमेली ततमा को कोआकोह से गिरफ्तार किया गया।इन पर कोर्ट से गैर जमानती वारंट निर्गत था।इसके अलावे रात्रि गश्ती के दौरान शराब पीकर हंगामा कर रहे तीन अन्य लोगों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया।गिरफ्तार पियक्कड़ में राज कुमार महथा पिता-रामानंद महथा, नेमुआ पिपरा वाडं 2,पंकज कुमार पिता- विद्यानंद मंडल’,ठैगापुर वार्ड 14 और नीरज कुमार पिता-शंभू प्रसाद मंडल को ठैंगापुर’ वार्ड संख्या 14 से गिरफ्तार किया गया।सभी को पुलिस ने न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।