*ऑस्ट्रेलिया (एडिलेड) से आए श्री कंवलदीप सिंह के परिवार ने फिरोजपुर फाऊंडेशन , फिरोजपुर लंगर सेवा के कार्य को सराहा* *कोई भी व्यक्ति पेट भर खाना खाए बिना न सोएं यह हमारा संकल्प है।* फिरोजपुर 16 अगस्त {कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता}= फिरोजपुर फाउंडेशन फिरोजपुर लंगर सेवा के कार्य को देखते हुए एडिलेड ऑस्ट्रेलिया से श्री कँवल दीप सिंह अपने परिवार सहित फिरोजपुर पधारे। श्री शैलेन्द्र बबला ने बताया कि हमारी संस्था पिछले 4 वर्षों से मुफ्त में गरीब जरुरत मंद लोगों को खाना मुहैय्या करवा रहे हैं। पहले ये खाना सिविल अस्पताल ट्रॉमा वार्ड के बाहर खिलाते थे। जरूरतमंद व्यक्तियों की जरूरत को देखते हुए ये खाना अब फिरोजपुर शावनी और फिरोजपुर शहर दिल्ली गेट के बाहर भी खिलाया जाता है। तकरीबन 1500 व्यक्ति भर पेट खाना खाते हैं। श्री शैलेन्द्र बबला और ज़िम्मी कक्कड़ ने उनको अपनी रसोई दिखाई जिसमें उन्हें बताया कि यहां पर दानी सज्जनों द्वारा दी हुई रोटी बनाने की आटोमेटिक मशीन है।जिस के द्वारा सैकडों लोगों का खाना तैयार होता है। हमारी संस्था अपंग व्यक्तित्वों को घर में खाना पहूचाने काम करती है। हमारी संस्था ने फिरोजपुर छावनी से रेलवे स्टेशन तक पार्क को गोद में ले रखा है जिसकी हम साफ-सफाई का ध्यान रखते हैं। हमारी संस्था के कार्य को देखते हुए दानी सज्जन दिल खोलकर दान देते हैं और हमारी संस्था उनके पैसो का पाई पाई का हिसाब रखती है। श्री शैलेन्द्र बबला ने बताया कि फख्र की बात है श्री कँवल दीप सिंह ऑस्ट्रेलिया में भी समाज सेवा का कार्य करके हिंदुस्तान की संस्कृति को आगे बढ़ने का काम कर रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया (एडीलेड) से आए श्री कंवलदीप सिंह उनकी घर्म पत्नी आरती वालिया बेटे कार्तिक, कर्ष ऐंव अक्श ने फिरोजपुर फाउंडेशन की रसोई को सराहा और ट्रामा वार्ड के बाहर जाकर लंगर वितरण करने में फिरोजपुर फाऊंडेशन के सदस्यों के साथ अपनी सेवा निभाई। ऑस्ट्रेलिया में भी समाज सेवा करते रहते है। उन्होंने कहा कि वह फ़िरोज़पुर फाउंडेशन के काम से बेहद प्रभावित थे। मन में था के जब कभी भारत आये तो टीम फ़िरोज़पुर फाउंडेशन के साथ सेवा निभाने में ज़रूर समय निकालेंगे।
Next Post
बिहोली में ग्रामीणों एवं विद्यार्थियों ने उत्साह से मनाया स्वतंत्रता दिवस
Thu Aug 17 , 2023
You May Like
-
1 year ago
खुशबूदार रंग बिरंगे ग़ुलाल लगाकर मनाई होली