बिहार: अररिया में पत्रकार की हत्या, घर का दरवाजा खुलवा कर मारी गोली

: अररिया में पत्रकार की हत्या, घर का दरवाजा खुलवा कर मारी गोली

अररिया: रानीगंज के एक दैनिक अखबार के रिपोर्टर विमल कुमार यादव की शुक्रवार की सुबह बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने सुबह सुबह उनके घर का दरवाजा खटखटाया और आवाज देकर बाहर बुलाया। ज्यों ही उन्होंने घर का दरवाजा खोला, बदमाशों ने उनकी गोली मारकर हत्या कर दी। घटना रानीगंज थाना क्षेत्र बेलसरा के हीरो शोरूम के पीछे स्थित घर का है। इससे दो साल पहले इनके सरपंच भाई की इसी तरह बदमाशों ने हत्या कर दी थी। जिसमें विमल मुख्य गवाह थे और ऐसी आशंका जताई जा रही है कि मुख्य गवाह होने के चलते ही उनकी हत्या की गई। बदमाशों ने उन्हें कई बार गवाही नहीं देने से रोकने की कोशिश की थी। बावजूद इसके कोर्ट में चल रहे ट्रायल के दौरान इन्होने अपने भाई के हत्यारे के खिलाफ गवाही दी थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए अररिया सदर अस्पताल लाया गया। विमल कुमार यादव अपने पीछे एक बेटा और एक बेटी और पत्नी को छोड़ गए हैं।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

श्री गोविंदानंद आश्रम में सक्रांति पर्व पर हुई भजन संध्या : महंत सर्वेश्वरी गिरि

Fri Aug 18 , 2023
श्री गोविंदानंद आश्रम में सक्रांति पर्व पर हुई भजन संध्या : महंत सर्वेश्वरी गिरि। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 आश्रम में हो रही शिव महापुराण कथा और सुंदरकांड पाठ का हुआ समापन।आश्रम में हर मास होता है संकड़ों कन्याओं का पूजन और भंडारा। पिहोवा 18 अगस्त […]

You May Like

Breaking News

advertisement