हरियाली तीज पर्व पर महिलाओं ने खूब लगवाई मेहंदी। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। दूरभाष – 9416191877 हरियाली तीज को लेकर सजे बाजार, महिलाओं में रहा भारी उत्साह। कुरुक्षेत्र, 19 अगस्त : हरियाली तीज का उत्साह धर्मनगरी कुरुक्षेत्र की महिलाओं और परिवारों में काफी देखने को मिला। सावन में बरसात की फुहारें, झूला झूलने को बेताब मन और सखियों संग हंसी- ठिठोली, यही संस्कृति है। कुरुक्षेत्र की महिलाओं और युवतियों प्रियंका जोशी, गीता, सुषमा तथा राधिका इत्यादि ने बताया कि तीज के उत्सव को लेकर उन्होंने काफी मस्ती की है। बाजारों में भी खूब रौनक रही है। कुरुक्षेत्र की सिरसला रोड, मोहन नगर, सिकरी चौक, रेलवे रोड, अर्बन एस्टेट, मेन बाजार इत्यादि में महिलाओं की खरीददारी को लेकर आजकल काफी चहल-पहल रही। मोहन नगर में तीज के त्यौहार को लेकर महिलाएं साड़ी, कपड़े, साड़ी से मेल खाती चूड़ियां आदि पसंद करती रही। मेहंदी लगवाने के साथ ही ब्यूटी पार्लर में सजने-संवरने के लिए महिलाएं उत्साहित रही। सावन का विशेष त्यौहार। गोविंदानंद आश्रम पिहोवा एवं दिल्ली गीता कालोनी लक्ष्मीनारायण मन्दिर की महंत सर्वेश्वरी गिरि जी महाराज ने बताया की हरियाली तीज को सावन के महीने का विशेष त्यौहार माना जाता है। हर साल सावन महीने की शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को यह त्यौहार मनाया जाता है। यह सुहागिनों और कुंवारी कन्याओं का दिन होता है। बाजार में मेहंदी लगवाती हुई महिलाएं।
You May Like
-
2 years ago
लालकुआं: मोहन सिंह बिष्ट ने थामा भाजपा का दामन,
-
3 years ago
गायब नकुल की मिली चिउटहा बंधे पर लाश