श्री मारकंडेश्वर महादेव मंदिर में सावन नाग पंचमी पर हुआ पूजन एवं रुद्राभिषेक।
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877
नाग पंचमी पर नहीं करनी चाहिए किसी की आलोचना, लगता हैं नाग डंक का दोष : महंत जगन्नाथ पुरी।
कुरुक्षेत्र, 21 अगस्त : अखिल भारतीय मार्कण्डेश्वर जनसेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत जगन्नाथ पुरी के सान्निध्य में चल रहे सावन पूजन में सोमवार को श्री मारकंडेश्वर महादेव मंदिर ठसका मीरां जी में यजमान गुलजार सैनी, फूलवती सैनी, मान सिंह, नीलम रानी, रजत व सोनिया इत्यादि ने विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ रुद्राभिषेक किया तथा सावन नाग पंचमी का पूजन किया। महंत जगन्नाथ पुरी ने कहा कि सावन महीने में किसी की भी आलोचना नहीं करनी चाहिए, नहीं तो नाग डंक का दोष लगता है। सावन शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को समस्त नाग वंश ब्रह्राजी के पास अपने को श्राप से मुक्ति पाने के लिए मिलने गए थे। तब ब्रह्राजी ने नागों को श्राप से मुक्ति किया था, तभी से नागों का पूजा करने की परंपरा चली आ रही है। इस अवसर पर स्वामी पृथ्वी पुरी, स्वामी प्रकाशानंद, बिल्लू पुजारी, अनीता, वीरभान, विजया व सुषमा इत्यादि भी मौजूद रहे।
मंदिर में रुद्राभिषेक अभिषेक एवं पूजन करते हुए।