किसान वाणी कार्यक्रम में कृषि वैज्ञानिक किसानों से करेंगे सीधी बात।
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877
किसानों को मौसम के अनुसार लगाई जाने वाली सब्जियों व उनकी देखभाल बारे बताएंगे डा. सी. बी. सिंह।
कुरुक्षेत्र, 22 अगस्त : मौसम की स्थिति को देखते हुए लगाई जाने वाली सब्जियों व उनकी देखभाल बारे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डा. सी बी सिंह 29 अगस्त को आकाशवाणी कुरुक्षेत्र के किसान वाणी कार्यक्रम में किसानों से सीधी बात करेंगे। डा. सिंह सब्जियों की बुवाई और देखभाल विषय पर विस्तार से चर्चा करेंगे। डा. सी बी सिंह ने बताया कि वे किसानों की समस्याओं का समाधान भी बतायेंगे।
वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डा. सी बी सिंह जानकारी देते हुए।