जांजगीर चांपा 23 अगस्त 2023/ विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी बनाए जाने के लिए रमेश पैगवार , नगर पालिका परिषद जांजगीर नैला के पूर्व अध्यक्ष एवं राज्य अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य ने विधानसभा क्षेत्र के ब्लॉक अध्यक्ष संतोष पप्पू शर्मा, शत्रुहन दास महंत , चिंताराम राठौर, एवं चांपा नगर कांग्रेश के कार्यवाहक अध्यक्ष सुनील साधवानी के पास 22 अगस्त को कांग्रेस उम्मीदवार बनने के लिए बायोडाटा प्रस्तुत किया
रमेश पैगवार कांग्रेस पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ता है विगत 30 वर्षों से कांग्रेस के बूथ स्तर से लेकर शहर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष, जिला कांग्रेस के तीन कार्यकाल तक उपाध्यक्ष, जिला कांग्रेस के प्रभारी जिला अध्यक्ष, प्रदेश कांग्रेस सचिव, अनुसूचित जाति विभाग प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री, प्रदेश उपाध्यक्ष जैसे संगठन के महत्वपूर्ण पदों पर पदस्थ रहे हैं वर्तमान में राज्य अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य हैं और प्रदेश कांग्रेस विधि विभाग में प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर भी नियुक्ति हुई है पेशे से वकील भी है साथ ही कांग्रेश के सभी कार्यकर्ताओं में अच्छी पहचान रखते हैं सामाजिक, पार्टी संगठन के साथ ही हर वर्ग में अच्छी पकड़ है जिससे विधानसभा जांजगीर चांपा के मजबूत दावेदार है