स्लग – नगर में हुआ विविध आयोजन
जांजगीर-चांपा 24 अगस्त 2023/ प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की 62वीं जन्म जयंती पर नगर के कांग्रेसजनों विविध आयोजन कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं प्रेषित की। बुधवार 23 अगस्त की सुबह 9:30 बजे जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष द्वय विवेक सिंह सिसोदिया व रफीक सिद्धिकी, जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष प्रिंस शर्मा एल्डरमैन हीरा उपाध्यक्ष, राजा सिद्धिकी, मयंक तनु थवाईत, भोलू मितेश यादव अपने साथियों सहित सिद्ध श्री नहरिया बाबा मंदिर पहुंचकर संकट मोचक हनुमान जी से मुख्यमंत्री के अचछे स्वास्थ्य और खुशहाल जीवन के साथ क्षेत्र की खुशहाली एवं उत्तरोतर उन्नति की कामना की। तत्पश्चात नैला स्थित श्री कृष्ण गौशाला में गौ माताओे को गुड, चना और केला खिलाकर आशीर्वाद प्राप्त किया। अंत मे सैकडो की तदात में उपस्थित वरिष्ठ कांग्रेसजन एवं युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं दारा कचहरी चौक पर जमकर आतिशबाजी करते हुए भूपेश है,तो भरोसा है,कका अभी जिंदा हे का नारा लगाते हुए डीजे और ढोल ताशे के साथ डांस किया और केक काटा तथा उपस्थित जनो को मिठाई व बूंदि का प्रसाद भी वितरित किया गया।इस दौरान प्रमुख रूप से वरिष्ठ इंका नेता देवेश सिंह, मंडी अध्यक्ष ब्यास कश्यप ,नगर कांग्रेस अध्यक्ष संतोष शर्मा,नगर कांग्रेस उपाध्यक्ष अजीत सिंह राणा, कमलेश सिंह बाबा,नरसिंहा यादव, गुड्डू पठान ,फरीद खान, राजा खान, पार्षद देव गढेवाल, मुंशीदास वैष्णव, संतोष यादव, संजय खेमुका, बिठ्ठ यादव,दिलीप कश्यप, जे.के. साहू, प्रदिप यादव,सौरभ यादव, कुमारी गार्गी तिवारी,प्रभा सिंह जितेन्द्र दिनकर, अरमान खान, शांति साहू, मनीष गढे़वाल,सोनू गढ़ेवाल,शंकर दास महंत,अतिक कुरैशी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे