राजद नेता डा शत्रुधन मंडल ने साइंसदानों को दी बधाई, कहा भारत जिंदाबाद
अररिया चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर के चांद के दक्षिणी ध्रुव पर सफलतापूर्वक लैंड करने पर राजद नेता व अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष डा शत्रुघ्न मंडल ने कहा कि हमें अपने वैज्ञानिकों पर गर्व है। भारतीय वैज्ञानिकों ने अंतरिक्ष में भारत को ऐतिहासिक उपलब्धि दिलाई है।1962 से देशहित में अंतरिक्ष कार्यक्रमों के लिए समर्पित भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के वैज्ञानिकों ने चंद्रमा पर इतिहास रचा है। आज 140 करोड़ भारतीय को इसरो के वैज्ञानिकों पर गर्व है। भारत दुनिया का चौथा देश है जो चंद्रमा पर पहुंचा है इससे पहले अमेरिका, रूस और चीन भी चांद पर पहुंच चुके है लेकिन अपने काबिल कर्मठ और समर्पित वैज्ञानिकों के बल पर चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला भारत पहला देश बन गया है। इस मौके पर डा शत्रुघ्न मंडल ने साइंसदानों को मुबारकबाद दी और कहां के भारत का नाम विश्व में धूम मचा दी है। उन्होंने कहा कि भारत दुनिया का पहला मुल्क है, जो चंद्रयान तीन सफलतापूर्वक चंद्रमा पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है।वहीं राजद के कद्दावर व ताकतवर तथा शिक्षित नेता सह राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष डा शत्रुघन मंडल ने खुशी ब्यक्त करते हुए कहा कि आज का दिन भारत के लिए खास है और त्यौहार जैसा है। भारत दुनिया का पहला मुल्क है ,जो चंद्रयान तीन सफलता पूर्वक चंद्रमा पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। ऐसे मौके पर इसरो के तमाम वैज्ञानिकों एवं इस काम में लगे तमाम लोगों को बहुत-बहुत बधाई देते हैं। उन्होनें कहा कि भारत चंद्रयान-3 ने चंद्रमां के दक्षिण पोल पर परचम फहरा दिया है। चंद्रयान का सफल लैंडिंग के साथ ही पूरी दुनिया भारत को सलाम कर रही है। सभी प्रमुख देश भारत जिंदाबाद का नारे भी लगा रहे हैं, यह सब भारतीय वैज्ञानिको के कड़ी मेहनत की देन है। इसके साथ ही भारत का नाम उन चुनिंदा देशों में शामिल हो गया है, जिन्होंने चंद्रमां पर सॉफ्ट लैंडिंग करने में सफलता हासिल की है। भारत के इस त्यौहार के मौके पर देशवासियों को भी बहुत-बहुत बधाई एवं ढेर सारी शुभकामनाएं एवं दिली मुबारकबाद पेश की है। पेशे से डॉक्टर रहे व पिछले विधान सभा प्रत्याशी डॉक्टर शत्रुधन मंडल ने कहा कि चंद्रमा का सफल लैंडिंग के साथ ही पूरी दुनिया भारत को सलाम कर रही है।इसके साथ ही भारत का नाम उस चुनिंदा देशों में शामिल हो गया है, जिन्होंने चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग करने में सफलता अर्जित की है। बता दें कि डा शत्रुघ्न मंडल जनता के लिए एक रोशनी बनकर उभर रहे हैं। क्योंकि वह जनता के लिए बेरोजगारी की अभाव में उनकी पलायन पर काफी गंभीर है। उन्होंने अपने पिताजी और अपने दादाजी के मार्ग पर अनुसरण को आगे बढ़ाते हुए वे भी समाज सेवा के रूप में आगे बढ़ रहे हैं ,ताकि यहां के लोगों के समस्याओं का निराकरण हो सके। हमेशा वे जनता के बीच उनकी समस्याओं को सुनते रहते हैं और समस्याओं को निवारण के लिए प्रशासन से आगे आगे भी रहते हैं। हालांकि वे विधानसभा चुनाव हारने के बावजूद भी इनके लोकप्रियता में कोई कमी नहीं आई है और इन्होंने ठान ली है कि हमें जनता के बीच रहकर जनता का सेवा हमेशा करना है। उन्होंने यह भी कहा कि जनता को हम कभी निराश नहीं करेंगे ।बस एक बार सत्ता में आ जाने दीजिए। मैं यहां के क्षेत्र का विकास और यहां के नक्शा को बदल दूंगा। खुद में एक एमबीबीएस डॉक्टर है, उन्होंने जनता के इलाज के लिए अररिया जिला में एक बेहतर हॉस्पिटल निर्माण करने का भी मंशा बताया। डा शत्रुधन मंडल एक सर्वमान्य नेता है, जो सभी के हक की बात करते हैं । डा शत्रुघन मंडल अति पिछड़ी समाज से आते हैं और अररिया में लगभग साढ़े 6 लाख अति पिछड़ा की यहां आबादी है। अररिया लोकसभा क्षेत्र में डा शत्रुघ्न मंडल का पलड़ा इस बार काफी भारी लग रहा है। अगर उसे टिकट मिल जाता है, तो उम्मीद है कि वह जीतने में कामयाब रहेंगे। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र का सर्वांगीण विकास हमारा लक्ष्य है। बरसों से इस क्षेत्र को सभी लोगों व जन प्रतिनिधियों ने विशेष ध्यान नहीं दिया। एक सामान्य इलाज के लिए भी यहां के लोग पटना ,नेपाल,सिल्लीगुड़ी जाते हैं। हमारा मकसद भी यही है कि अररिया में भी एम्स के तरह सुविधायुक्त अस्पताल बने,जहां सभी वर्गों का आसानी से इलाज हो। उन्होंने कहा कि मणिपुर की घटना काफी शर्मनाक है । इसकी जितनी भी निंदा की जाए कम है। उन्होंने कहा कि मणिपुर में सभ्यता का चीरहरण व संस्कृति का पाताल पतन हुआ है। राजद के प्रदेश उपाध्यक्ष डा शत्रुधंन मंडल ने मणिपुर की घटना पर चिंता जाहिर करते हुए कहा, यह घटना अत्यंत दुखद है, इससे पूरा देश चिंतित है।