![](https://vvnewsvaashvara.in/wp-content/uploads/2023/08/IMG-20230824-WA0062-1024x560.jpg)
सेवा ट्रस्ट यू.के. (इंडिया) ने चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर लगाया जूस का विशाल लंगर।
वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
कुरुक्षेत्र, 24 अगस्त : सेवा ट्रस्ट यू.के. (इंडिया) ने चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के उपलक्ष्य में महाराणा प्रताप चौक कुरुक्षेत्र में नारियल पानी के विशाल लंगर का आयोजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवा ट्रस्ट यू.के. (इंडिया) के जिला कोऑर्डिनेटर पवन मित्तल ने की।शुभकामनाएं देते हुए मित्तल कहा कि चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग ने पूरे विश्व में इतिहास रचा है। इसरो के सभी वैज्ञानिकों और समस्त देशवासियों को बहुत बधाई है। इस अवसर पर अपनी को-स्पोंसर डाबर के सहयोग से नारियल पानी का विशाल लंगर लगाया गया। इस अवसर पर खंड थानेसर के कोऑर्डिनेटर राजेश सैन सुमन्त सैनी व पूजा सैनी ने कहा कि सेवा ट्रस्ट टीम लोगो के सहयोग एवं सेवा में जुटी है। अब तक संस्था द्वारा स्कूली छात्रों, वृद्धाश्रम, स्लम एरिया के लोगों, आशा वर्कर्स, कुष्ठ आश्रम, स्वास्थ्य, सफाई कर्मी व खिलाड़ियों के लिए 720 से ज्यादा सम्मान समारोह आयोजित कर लगभग तीन लाख लोगों को अपनी को-स्पोंसर डाबर कंपनी के सौजन्य से डाबर बूस्टर किट वितरित की जा चुकी है। इस मौके पर विरेन्द्र जैन, योगेश गर्ग, मास्टर प्रवीन गोयल, आशु सैनी, राजेश कुमार इत्यादि मौजूद रहे।
नारियल पानी वितरित करते हुए।