वैश्य चेतना यात्रा की अपार सफलता के लिए समाज का किया आभार व्यक्त

वैश्य चेतना यात्रा की अपार सफलता के लिए समाज का किया आभार व्यक्त।

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

वैश्य चेतना यात्रा समाज को जोड़ने का प्रयास : राजेश सिंगला।

कुरुक्षेत्र, 17 सितम्बर : धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में वैश्य चेतना यात्रा के जोरदार स्वागत के बाद समाज के लोगों एवं संस्थाओं के पदाधिकारियों में काफी उत्साह है। हरियाणा प्रदेश अग्रवाल संगठन के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश सिंगला ने कहा कि वैश्य मोटरसाइकिल चेतना यात्रा का धर्मनगरी में जिस जोश के साथ स्वागत हुआ है यह समाज की मजबूती का ही प्रतीक है। नगर में जगह जगह पर वैश्य चेतना यात्रा का स्वागत करते हुए समाज के लोगों ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों एवं सिद्धांतों के प्रति आस्था प्रकट की है।
नगर में पहुंची यात्रा के अवसर पर समाज की परंपरा के अनुसार भाईचारे व एकता की भावना देखने को मिली। सिंगला एवं अन्य संस्थाओं के पदाधिकारियों ने वैश्य मोटरसाइकिल चेतना यात्रा के स्वागत में शामिल समाज के सभी लोगों का आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद किया। इस अवसर पर अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष तरसेम मित्तल, प्रदेश कोषाध्यक्ष सुशील कंसल, जिलाध्यक्ष मित्र सेन गुप्ता, अशोक गुप्ता, प्रदेश संगठन सचिव मुनीष मित्तल, जवाहर गोयल, महाराजा अग्रसेन शिक्षा सम्मान योजना अध्यक्ष विनय गुप्ता, सैक्टर 5 अग्रवाल सभा अध्यक्ष सचिन गुप्ता, प्रदेश महिला उपाध्यक्ष निशी गुप्ता, वरिष्ठ भाजपा नेता विशाल सिंगला, गोपाल दास गोयल एवं विनोद गर्ग इत्यादि भी मौजूद रहे।
समाज के एकत्रित लोग।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जयराम संस्कृत महाविद्यालय में हुआ वाग्वर्धिनी सभा का आयोजन

Sun Sep 17 , 2023
जयराम संस्कृत महाविद्यालय में हुआ वाग्वर्धिनी सभा का आयोजन। वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। संस्कृत भाषा के महत्व व आधुनिक समय में संस्कृत की उपयोगिता बारे बताया। कुरुक्षेत्र, 17 सितम्बर : देशभर में संस्कृत भाषा के प्रचार एवं प्रसार के लिए संचालित श्री जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष एवं श्री जयराम शिक्षण […]

You May Like

Breaking News

advertisement