जयराम कन्या महाविद्यालय में खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

खेलकूद प्रतियोगिताओं में छात्राओं ने उत्साह से भाग लिया।

कुरुक्षेत्र 29 फरवरी गीतिका बंसल : देशभर में संचालित श्री जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष एवं श्री जयराम शिक्षण संस्थान के चेयरमैन ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी की प्रेरणा से ग्रामीण आंचल में कन्याओं को उच्च शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से गतिमान सेठ नवरंग राय लोहिया जयराम कन्या महाविद्यालय में रेडक्रॉस प्रकोष्ठ, शारीरिक शिक्षा विभाग एवं नेहरू युवा केंद्र कुरुक्षेत्र के द्वारा ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें करीब 100 छात्राओं ने कबड्डी, रस्साकशी, स्पून रेस आदि में सशक्त भागीदारी दिखाई। खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ प्राचार्या डा. सुदेश रावल ने किया। प्राचार्या डा. सुदेश रावल ने नेहरू युवा केंद्र की लेखा एवं कार्यक्रम सुपरवाइजर कांता देवी को महाविद्यालय में प्रतियोगिता का आयोजन करवाने के लिए आभार व्यक्त किया। खेलकूद प्रतियोगिताओं से छात्राओं में परिश्रम, सहयोग, धैर्य एवं खेलों के प्रति रुचि बढ़ती है। उन्होंने कार्यक्रम की संयोजिका डा. सुनीता शर्मा व बबीता शर्मा को शुभकामनाएं देते हुए विशेष रूप से नेहरू युवा केंद्र की सदस्या विजेता का भी धन्यवाद किया। विजेता टीम को पुरस्कार एवं सभी खिलाड़ियों को रिफ्रेशमेंट भी प्रदान की गई।
खेलकूद प्रतियोगिताओं में भाग लेती हुई छात्राएं।

Read Article

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बहेड़ी तथा बदायूं रोड पर अवैध खनिज लदे वाहनों पर की गयी कार्यवाही

Fri Mar 1 , 2024
दीपक शर्मा (संवाददाता) बरेली,: खनन अधिकारी लालता प्रसाद ने बताया कि अवैध खनन/परिवहन की रोकथाम के सम्बंध में आज बहेड़ी तथा बदायूं रोड पर खनिज लदे वाहनों की चेकिंग की गई। तथा चेकिंग के दौरान बिना वैध प्रपत्र के रेता तथा गिट्टी से लदे 06 वाहनों को थाना बहेड़ी के […]

You May Like

advertisement